
बारिश का मौसम वैसे तो राहत भरा होता है। लेकिन, इस दौरान स्किन से जुड़ी समस्याएं सबसे ज्यादा होती हैं। इसकी वजह से स्किन पर मुंहासे, पिंपल्स, एलर्जी, एक्ने और लाली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके लिए जरूरी है कि आप अपनी त्वचा को बारिश के मौसम में हेल्दी रखें। इसके लिए आप बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट पर पैसे खर्च न करें। आप घरेलू नुस्खे से भी अपनी स्किन का खास ध्यान रख सकती हैं। इससे आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। चलिए, आपको बताते हैं कि आप स्किन पर किन चीजों का इस्तेमाल बारिश के मौसम में कर सकती हैं।

अगर आपको चेहरे पर जलन या लाली नजर आ रही है, तो इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी होते हैं जो लाली और जलन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए आप एलोवेरा की ताजी पत्तियों को तोड़कर इन्हें चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। इसे आप चेहरे पर करीब 15 मिनट लगाएं। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। साथ ही, स्किन हेल्दी रहेगी।

जब हम रोजाना बारिश में बाहर निकलते हैं, तो इससे चेहरे का ग्लो गायब हो जाता है। ऐसे में आप घर पर रखे दही और ओट्स का फेस पैक बनाकर चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं। यह दोनों चीजें चेहरे के लिए अच्छी होती हैं। साथ ही, इससे चेहरे का ग्लो दोगुना हो जाता है। इसके लिए आपको ओट्स को भीगोकर मिक्सी में दही के साथ मिक्स करना है। फिर इसमें आधा चम्मच शहद को मिक्स करें। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। इसे करीब 30 मिनट चेहरे पर लगा रहने दें। फिर पानी से चेहरे को साफ कर लें। इससे आपकी स्किन बारिश के मौसम में हेल्दी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में स्किन का इस तरह रखें खास ध्यान

नीम का चेहरे पर होने वाले कील-मुंहासों के लिए अच्छा होता है। इसलिए आप इसका इस्तेमाल भी चेहरे पर कर सकती हैं। लेकिन इसे लगाने से पहले आप एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इसके बाद इसे अप्लाई करें। आप इसका फेस पैक बनाकर चेहरे पर लगा सकती हैं। इससे चेहरे का ग्लो अच्छा रहेगा। साथ ही, आपको पिंपल्स की समस्या नहीं होगी।
बारिश के मौसम में सबसे ज्यादा स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए जरूरी है कि आप घरेलू चीजों का ज्यादा इस्तेमाल करें। इससे चेहरे पर स्किन प्रॉब्लम कम होगी।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। इससे आपकी स्किन हल्दी रहेगी।
इसे भी पढ़ें: Monsoon Skin Care: मानसून में बनी रहेगी चेहरे की सुंदरता अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।