भारतीय परंपरा में घर के हर हिस्से और चीजों से जुड़ी कुछ मान्यताएं और नियम बनाए गए हैं। इन मान्यताओं का सीधा संबंध हमारे जीवन की गतिविधियों से है। इन्हीं नियमों में से एक नियम झाड़ू से जुड़ा हुआ है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को हमेशा घर में सही स्थान और तरीके से रखना चाहिए जिससे जीवन में कोई नकारात्मक प्रभाव न पड़े। इसे लक्ष्मी जी का प्रतीक माना जाता है क्योंकि इसके द्वारा घर की गंदगी और नकारात्मक ऊर्जा को बाहर निकाला जाता है। आमतौर पर लोग घर की सफाई करने के बाद झाड़ू को बिस्तर के नीचे रख देते हैं, लेकिन वास्तु और शास्त्रों के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा करने से घर में अशांति आ सकती है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि यदि आप सोते समय बिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं तो ऐसा करना शुभ क्यों नहीं माना जाता है।
हिंदू धर्म में झाड़ू केवल सफाई का साधन नहीं माना जाता है, बल्कि इसे माता लक्ष्मी का प्रतीक भी माना गया है। झाड़ू घर से गंदगी हटाकर समृद्धि और सकारात्मकता लाने का कार्य करता है। शास्त्रों में ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में झाड़ू का सम्मान नहीं होता है वहां धीरे-धीरे दरिद्रता आने लगती है और जीवन में कलह आने लगती है। इसी वजह से झाड़ू को पैरों से छूना, उस पर बैठना या उसे किसी गलत स्थान पर रखना वर्जित माना जाता है।
ऐसा माना जाता है कि बिस्तर विश्राम और शांति का प्रतीक होता है। यदि आप बिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं तो वहां से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जो आपकी नींद में बाधा डालती है। इससे अनिद्रा, थकान और मानसिक तनाव की समस्या बढ़ सकती है। वास्तु शास्त्र में ऐसा कहा गया है कि बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से घर में दरिद्रता आ सकती है। इसका कारण यह है कि झाड़ू को धन और लक्ष्मी से जोड़ा जाता है और इसे यदि आप बिस्तर के नीचे रखती हैं तो इससे आपकी समृद्धि रुक जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप भी मारती हैं झाड़ू पर पैर? जानें इसके अशुभ परिणाम
ऐसा कहा जाता है कि जिस शादी-शुदा जोड़े के बिस्तर के नीचे झाड़ू रखी होती है, उनके रिश्तों में अनबन और कलह बढ़ सकती है। यह आपसी तालमेल और प्रेम को भी प्रभावित कर सकता है। बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से झाड़ू में धूल और गंदगी जमा हो जाती है। जब आप इसका इस्तेमाल घर के अन्य हिस्सों में करती हैं तो गंदगी पूरे घर में फैलती है। इससे घर के लोगों के बीच तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।
वास्तु की मानें तो झाड़ू को साफ और सुरक्षित स्थान पर रखने से सदैव माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और किसी भी नकारात्मक ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Images: freepik. com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।