वास्तुशास्त्र एक ऐसी कला है जिसमें किसी स्थान की ऊर्जा के संतुलन पर ज़ोर दिया जाता है। ऐसे ही वास्तु में सभी चीजों को सही स्थान पर रखने की सलाह भी दी जाती है जिससे सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित किया जा सके।
ऐसे ही घर में झाड़ू को रखने का भी एक स्थान है जो आपको वास्तु के नियमों के अनुसार ही तय करने की सलाह दी जाती है। यदि आप इसे सही दिशा पर रखती हैं तो आपके घर में हमेशा खुशहाली बनी रहती है और गलत स्थान पर रखी गई झाड़ू आपके जीवन में समस्याएं ला सकती है।
ऐसा माना जाता है कि झाड़ू को घर में ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां किसी बाहर के सदस्य की नजर न पड़े और इसी वजह से लोग झाड़ू को कभी किचन में छिपाकर रखते हैं तो कभी बिस्तर के नीचे रखते हैं। हालांकि हमारे मन में कई बार ये सवाल आते हैं कि क्या झाड़ू को हम बिस्तर के नीचे रख सकते हैं। आइए वास्तु एक्सपर्ट डॉ मधु कोटिया से जानें कि ऐसा करना वास्तु के अनुसार ठीक है या नहीं।
अगर हम वास्तु की बात करें तो झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है और इसे हमेशा साफ़-सुथरे स्थान पर रखने की सलाह दी जाती है। वास्तु में झाड़ू को रखने की एक सही दिशा और कुछ विशेष स्थान बनात गए हैं जिसमें बिस्तर के बीचे का स्थान झाड़ू के लिए उचित नहीं माना जाता है।
यदि आप ऐसा करती हैं तो घर में वास्तु दोष हो सकते हैं और आपकी खुशहली में कमी आ सकती है। बिस्तर के नीचे रखा झाड़ू आपके घर के लिए नकारात्मकता ला सकता है। हालांकि बिस्तर के नीचे झाड़ू रखना जितना गलत है उतना ही नियमित रूप से बिस्तर के नीचे के हिस्से को साफ़ करना जरूरी है।
इसे जरूर पढ़ें: Broom Vastu: क्या घर में दो झाड़ू एक साथ रखना ठीक है, जानें वास्तु के नियम
वास्तु की मानें तो झाड़ू को बिस्तर के नीचे रखने से माता लक्ष्मी का अपमान होता है और आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। यदि आप बिस्तर के नीचे झाड़ू रखती हैं तो आपका धन व्यर्थ के कामों में व्यय होता है और बिना वजह नुकसान हो सकते हैं।
झाड़ू को एक पूजनीय वस्तु माना जाता है और इसे पैर न लगाने की भी सलाह दी जाती है। वास्तु प्रथाओं के अनुसार झाड़ू केवल घर की सफाई के लिए ही नहीं बल्कि पूजन की भी एक सामग्री है। इसे बिस्तर के नीचे झाड़ू रखना वास्तु दोषों को न्योता दे सकता है।
वास्तु में झाड़ू न केवल भौतिक अर्थ में बल्कि आध्यात्मिक संदर्भ में भी स्वच्छता का प्रतीक है। ऐसे माना जाता है कि बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से दिन के दौरान जमा होने वाली नकारात्मक ऊर्जा झाड़ू के माध्यम से पूरे घर में फ़ैल सकती है।
वहीं अगर आप इसे सही स्थान पर रखती हैं तो आपके घर के लिए खुशहाली को लाती है। झाड़ू से आप घर को साफ़ करती हैं और जो भी कूड़ा है उसे घर से बाहर निकालती हैं, लेकिन इसे सोने के स्थान पर रखने से कूड़े के साथ कई नकारात्मक शक्तियों का आगमन भी हो सकता है जो घर के लिए शुभ फल नहीं देता है।
इसे जरूर पढ़ें: घर में झाड़ू लगाने के इन नियमों का पालन करें, होगी धन की वर्षा
यदि आप झाड़ू से जुड़ी इन बातों को ध्यान में रखती हैं तो सदैव आपके घर में समृद्धि बनी रहती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।