हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में हमेशा पॉजिटिविटी का माहौल बना रहे और इसके लिए हम कई तरीके अपनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस में वास्तुदोष होता है, वहां पर नेगेटिविटी बढ़ने लगती है। इसलिए नेगेटिव एनर्जी को दूर करके पॉजिटिव एनर्जी को बरकरार रखने के लिए हम अपने घर में कई चीजों को लेकर आते हैं।
वास्तु के अनुसार वास्तु यंत्र की घर में स्थापना करना काफी अच्छा माना जाता है। यह एक छोटा सा यंत्र है, जो आपके घर मंे पॉजिटिविटी को बनाए रखने में मदद करता है। ऐसा माना जाता है कि जिस घर में वास्तु यंत्र में रखा जाता है, वहां पर लोगों को सिर्फ धनलाभ ही नहीं होता है, बल्कि परिवार में ढेरों खुशियां आती है।
हालांकि, इसे घर में रखने का अपना एक तरीका होता है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि घर में वास्तु यंत्र रखते समय आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-
वास्तु यंत्र क्या है
वास्तु यंत्र को रखने के नियम जानने से पहले आपको यह अवश्य जान लेना चाहिए कि यह वास्तव में क्या है। दरअसल, वास्तुयंत्र एक छोटा सा यंत्र है, जिसे लोग अपने घर में रखते हैं। यह एक चौकोर आकार का यंत्र होता है, जो अष्टधातु से बना होता है। ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। जिससे घर में खुशहाली आती है।
इसे जरूर पढ़ें: Vastu Tips: घर की इन जगहों पर रखें वास्तु पिरामिड, आएगी खुशहाली
ईशान कोण में रखें वास्तु यंत्र
जब आप अपने घर में वास्तु यंत्र रखते हैं तो आपको दिशा व स्थान का खासतौर पर ख्याल रखना चाहिए। वास्तु यंत्र के लिए ईशान कोण अर्थात् पूर्व-उत्तर की दिशा सबसे अच्छी मानी गई है। हालांकि, अगर आप चाहें तो वास्तु यंत्र को पूजा स्थान में या फिर भगवान की फोटो के करीब भी रख सकते हैं।
धातु पर दें ध्यान
आजकल वास्तु यंत्र कई अलग-अलग धातुओं पर उकेरे जाते हैं। आप चांदी, सोने, ताम्रपत्र या क्रिस्टल का वास्तु यंत्र इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा, पीतल का वास्तु यंत्र भी घर में रखा जा सकता है। लेकिन कभी भी लोहे या पत्थर पर वास्तु यंत्र अंकित ना करें।
जरूर देखें शुभ मुहूर्त
जब भी आप घर में वास्तु यंत्र की स्थापना कर रहे हैं तो हमेशा आपको शुभ मुहूर्त अवश्य देखना चाहिए। कभी भी रविवार या मंगलवार के दिन वास्तु यंत्र की स्थापना ना करें। इतना ही नहीं, वास्तु यंत्र की स्थापना करने से पहले उसे गंगाजल से साफ करें।
इसे जरूर पढ़ें: Friday Special:देवी लक्ष्मी के प्रिय ‘श्री यंत्र’ की पूजा करने के ये हैं खास नियम, जानें इसके लाभ
करें तिलक
जब आप किसी खास त्योहार पर घर में पूजन करते हैं तो आपको भगवान के पूजन की तरह ही वास्तु यंत्र का पूजन भी जरूर करना चाहिए। आप वास्तु यंत्र का तिलक करें और फूल अर्पित करें। ऐसा करने से ग्रह क्लेश दूर होता है और व्यक्ति के आगे बढ़ने के अवसर खुलते हैं।
बिछाएं लाल कपड़ा
जब आप घर में वास्तु यंत्र रखते हैं तो आपको कभी भी उसे सीधे लकड़ी के ऊपर नहीं रखना चाहिए। बल्कि जिस आसन पर आप उसे रखना चाहते हैं, पहले उस पर कोई लाल कपड़ा अवश्य बिछाएं।
तो अब आप भी घर में वास्तु यंत्र रखते समय इन छोटी-छोटी बातों का खास ख्याल रखें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- amazon
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों