image

क्या आप भी लंबे समय से बंद घर को खरीदना चाहती हैं? वास्तु के इन नियमों का जरूर करें पालन, दूर होंगी नकारात्मक ऊर्जाएं

जब आप कोई पुराना घर खरीदती हैं जो काफी लंबे समय से बंद पड़ा होता है, तो उसमें अक्सर नकारात्मक ऊर्जा का वास हो सकता है। ऐसे में घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और वातावरण को शुद्ध बनाने के लिए कुछ आसान वास्तु उपायों का पालन करना जरूरी होता है। इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकती हैं और अपने जीवन में सुख-शांति और समृद्धि ला सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-06-24, 15:15 IST

जब भी हम कोई नया घर खरीदते हैं, तो हमें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है। जैसे घर की दिशा के साथ, चीजों को रखने का सही तरीका। घर में सामान रखने के साथ-साथ पौधों को रखने का सही स्थान। ऐसी कई बातें हैं जिनका आपको वास्तु के अनुसार ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। ऐसे ही अगर घर लंबे समय से बंद हो, तो उसमें कई तरह की नकारात्मक ऊर्जाएं जमा हो सकती हैं। ऐसे में वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की ऊर्जा और वातावरण को सकारात्मक बनाने के लिए कुछ विशेष उपाय किए जा सकते हैं। अगर आप भी किसी ऐसे घर में रहने की योजना बना रही हैं या ऐसा कोई घर खरीद रही हैं जो काफी लंबे समय से बंद पड़ा हो, तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आइए आपको बताते हैं कुछ ऐसे वास्तु नियमों के बारे में जिनके बारे में आपको ध्यान रखना चाहिए, जिससे घर पर मौजूद कोई भी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो सके। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें इसके बारे में विस्तार से।

घर में सुबह शाम लौंग और कपूर जलाएं

burning laung kapoor

लौंग और कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर में सुबह और शाम लौंग और कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहता है। इससे घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है और मानसिक शांति भी मिलती है। यदि घर में कोई भी नकारात्मक ऊर्जा हो तो सुबह शाम के समय मिट्टी के बर्तन में कपूर जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में दिखाएं। कपूर के धुएं से घर में मौजूद किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है।

घर के मुख्य द्वार पर हरे पौधे लगाएं

how to maintain main door of home

अगर आप किसी ऐसे घर में प्रवेश कर रही हैं जो काफी लंबे समय से बंद है तो आपको इसके मुख्य द्वार पर कुछ पौधे लगाने चाहिए। यही नहीं मुख्य द्वार को बंधनवार से सजाएं, जिससे शुभता बनी रहती है। घर के मुख्य द्वार पर पौधे लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं। पौधे लगाने से घर का वातावरण भी सुंदर और आकर्षक लगता है। मुख्य द्वार पर पौधे लगाने से घर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा भी शुद्ध और पवित्र होती है।

इसे जरूर पढ़ें: Grih Pravesh Rituals: गृह प्रवेश से पहले क्यों कूटी जाती है हल्दी, जानें पूजा में इसका महत्व

घर के सभी खिड़की और दरवाजे खोल दें

लंबे समय से बंद घर में ताजी हवा और धूप नहीं पहुंच पाती है, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जाएं जमा हो सकती हैं। ऐसे घर के सभी खिड़की और दरवाजे खोल देने से ताजी हवा और धूप घर में प्रवेश करती है, जिससे घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। काफी दिनों से बंद पड़े घर में अनायास ही नकारात्मक ऊर्जा का वास होने लगता है और यदि आप दरवाजे खिड़कियां खोलकर रखती हैं तो सूरज की रोशनी घर के भीतर आने से किसी भी तरह की बुरी ऊर्जा को दूर किया जा सकता है।

मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाएं

अगर आप किसी ऐसे घर में प्रवेश करने जा रही हैं जो काफी लंबे समय से बंद पड़ा है, तो ऐसे घर में आपको मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाना चाहिए। मुख्य द्वार पर हल्दी का स्वास्तिक बनाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जाएं दूर होती हैं। हल्दी का स्वास्तिक बनाने से घर का वातावरण भी पवित्र और शुद्ध बना रहता है। इससे घर में रहने वाले लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है और मानसिक शांति बनी रहती है। यही नहीं यह स्वास्तिक अपनी ओर अच्छी ऊर्जाओं को आकर्षित करने में मदद करता है।

इन वास्तु नियमों का पालन करके आप अपने घर को सकारात्मक ऊर्जा से भर सकते हैं और नकारात्मक ऊर्जाओं को दूर कर सकते हैं। कोई ऐसा घर जो काफी लंबे समय से बंद है उसको खरीदने के बाद यदि आप इन उपायों को अपनाएं तो घर के वातावरण को सकारात्मक बनाया जा सकता है। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: freepik.com 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;