अपने घर को खूबसूरत बनाने के लिए हम सभी कई तरह की आइटम्स का इस्तेमाल करते हैं। इन्हीं में से एक है फ्लॉवर वास। जब हम अपने बेडरूम या लिविंग एरिया में फ्लॉवर वास रखते हैं तो इसमें रखे फूल आपको एक फ्रेशनेस का अहसास करवाते हैं। फ्लॉवर वास घर में ही सिर्फ फ्रेशनेस एड नहीं करते हैं, बल्कि यह आपके घर को और भी अधिक सुंदर बनाते हैं।
इसके अलावा, यह आपके घर में पॉजिटिविटी भी लेकर आते हैं। आपको शायद अहसास ना हो, लेकिन घर में सही तरह से फ्लॉवर वास रखने से तुरंत आपको बदलाव महसूस होता है और मन में एक पॉजिटिविटी आती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि घर में फ्लॉवर वास रखते समय आपको वास्तु के किन नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए-
साफ-सुथरे हो फ्लॉवर वास
जब आप अपने घर में फ्लॉवर वास का इस्तेमाल कर रही हैं तो आपको इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि वह हमेशा साफ-सुथरे हों। कुछ लोग घर में फ्लॉवर वास तो रख लेते हैं, लेकिन उसकी साफ-सफाई (झटपट घर की सफाई कैसे करें) पर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में फ्लॉवर वास पर धूल-मिट्टी जमा होने लगती है। जिससे घर में नेगेटिविटी फैलने लगती है। इसलिए फ्लॉवर वास की क्लीनिंग पर भी उतना ही ध्यान दें।
चटका हुआ ना हो फ्लॉवर वास
फ्लॉवर वास घर में रखते हुए इस बात का ध्यान रखें कि वह कभी भी चटका हुआ ना हो। कई बार फ्लॉवर वास में हल्का सा क्रैक आता है या फिर उसमें मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट होता है। ऐसे फ्लॉवर वास को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इस तरह के फ्लॉवर वास घर में पॉजिटिविटी की जगह नेगेटिविटी (नेगेटिविटी कैसे दूर करें) क्रिएट करते हैं। इसलिए, जब भी फ्लॉवर वास खरीदें या उन्हें इस्तेमाल करें तो एक बार उसे अच्छी तरह से चेक करें।
इसे भी पढ़ें: पैसों में बढ़ोतरी के लिए धनतेरस के दिन तिजोरी में रखें बस ये मूर्ति
फाइबर या प्लास्टिक का ना हो फ्लॉवर वास
आजकल मार्केट में कई अलग-अलग मैटीरियल में फ्लॉवर वास मिलते हैं। इसमें आपको साइज से लेकर डिजाइन तक कई ऑप्शन मिल जाएंगे। आप अपने घर के डेकोर या फिर अपनी पर्सनल च्वॉइस को ध्यान में रखते हुए फ्लॉवर वास खरीद सकते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार फाइबर या प्लास्टिक के फ्लॉवर वास को इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
सिरेमिक व ग्लास का हो फ्लॉवर वास
वहीं, अगर घर में फ्लॉवर वास से पॉजिटिविटी (पॉजिटिविटी के लिए क्या करें) लाने की बात हो तो ऐसे में आपको कोशिश करनी चाहिए कि आप सिरेमिक या ग्लास के फ्लॉवर वास का इस्तेमाल करें। इन्हें घर में इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, अगर आप अपने घर को इको-फ्रेंडली तरीके से डेकोरेट करना चाहती हैं तो ऐसे में मिट्टी के फ्लॉवर वास का इस्तेमाल करना भी सही रहता है।
तो अब आप भी फ्लॉवर वास का इस्तेमाल करते हुए इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और अपने घर में पॉजिटिविटी क्रिएट करें।
इसे भी पढ़ें: घर के लिविंग एरिया में नहीं रखने चाहिए ये प्लांट्स, जानिए
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों