अपने घर को सजाने के लिए हम सभी तरह-तरह के प्लांट्स का इस्तेमाल करते हैं। यकीनन यह घर की हवा को शुद्ध करते हैं और आपके घर की खूबसूरती को कई गुना बढ़ाते हैं। लेकिन इसका अर्थ यह कतई नहीं है कि आप किसी भी प्लांट को अपने घर में जगह दे दें। आपको अपने घर के एरिया को ध्यान में रखते हुए प्लांट्स को चुनना चाहिए।
जहां तक बात लिविंग एरिया की है, तो यह घर का वह एरिया है, जहां पर बाहर से आने के बाद सबसे पहले बैठते हैं। इतना ही नहीं, घर में आने वाले मेहमान भी यही पर रूकते हैं। ऐसे में इस जगह की काफी अहमियत होती है। अक्सर हम अपने लिविंग एरिया में तरह-तरह के डेकोर आइटम्स व प्लांट्स को रखते हैं।
लेकिन ऐसे कई प्लांट्स होते हैं, जिन्हें लिविंग एरिया में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बता रहे हैं कि आपको लिविंग एरिया में किन प्लांट्स को नहीं रखना चाहिए-
ना रखें कैक्टस
इन दिनों लोग घर में भी कैक्टस के पौधे रखने लगे हैं। दरअसल, मार्केट में आउटडोर व इनडोर कैक्टस मिलते हैं और लोग इनडोर कैक्टस को अपने होम डेकोर का हिस्सा बनाते हैं। लेकिन वास्तव में इन्हें लिविंग एरिया में नहीं रखना चाहिए। इनमें कांटें होते हैं, जो कहीं ना कहीं चुभन का अहसास करवाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब लिविंग एरिया में कैक्टस रखा जाता है तो इससे व्यक्ति को अजीब सी नेगेटिविटी का अहसास होता है।
इसे भी पढ़ें:जानिए वास्तु अनुसार बेड के सिरहाने क्या रखें और क्या नहीं
ना रखें रबर के पौधे
कभी भी लिविंग एरिया में ऐसे पौधे नहीं रखने चाहिए, जिनसे दूध निकलता हो। मसलन, आपको लिविंग एरिया में रबर के पौधे नहीं रखना चाहिए। इससे उस एरिया में नेगेटिविटी आती है और इसका बुरा असर हेल्थ पर भी पड़ता है।
आर्टिफिशियल प्लांट से बचें
आज के समय में लोगों के पास इतना वक्त नहीं होता है कि वे अपने प्लांट्स को मेंटेन कर सकें। ऐसे में वे होम डेकोर को ध्यान में रखते हुए लिविंग एरिया में आर्टिफिशियल प्लांट का इस्तेमाल करते हैं। जबकि वास्तव में आपको वहां पर बहुत अधिक आर्टिफिशियल प्लांट का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर आपको ऐसा लगता है कि लिविंग एरिया के किसी हिस्से को रियल पौधे को मेंटेन नहीं कर पाएंगे तो ऐसे में वहां पर आप आर्टिफिशियल प्लांट रख सकते हैं। लेकिन इस प्लांट को हर सप्ताह वॉश करना जरूरी है। साथ ही, इनकी झाड़-पोंछ करते रहें।
सूखे पेड़-पौधों से ना करें सजावट
कई बार लोग मॉडर्न आर्ट के नाम पर अपने घर के लिविंग एरिया में सूखे पेड़-पौधे रखते हैं। उन्हें लगता है कि यह देखने में खूबसूरत लग रहे हैं। जबकि वास्तव में इस तरह के प्लांट्स भी लिविंग एरिया में नहीं रखना चाहिए। इससे व्यक्ति के मन में मलिनता आती है। व्यक्ति को अकेलेपन का अहसास होता है और उनका मन दुखी होता है।
इसे भी पढ़ें:लॉकर के आसपास नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, रूठ जाती हैं लक्ष्मी मां
ना रखें पॉटपॉरी
बहुत से लोग लिविंग एरिया को डेकोरेट करने के लिए वहां पर पॉटपॉरी रखते हैं। वास्तव में, यह भी एक सूखे पौधे होते हैं। यूं तो यह देखने में अच्छे लगते हैं और इनमें से हल्की-हल्की महक आती है। लेकिन वास्तव में इस पॉटपॉरी की रियल खुशबू नहीं होती है, बल्कि वह परफ्यूम की महक होती है। इसलिए, हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि पॉटपॉरी की जगह आप रियल पौधों को लिविंग एरिया में रखना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों