(rudraksha toran or badhanwar at home main door) वास्तु शास्त्र के अनुसार जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली के लिए कई नियमों के बारे में बताया गया है। अगर इन नियमों को अनदेखी करें, तो इससे वास्तुदोष उत्पन्न हो सकता है और कई तरह की परेशानियां भी झेलनी पड़ जाती है।
वहीं आपने हर व्यक्ति के घर के दरवाजे पर किसी न किसी चीज से बना तोरण जरूर देखा होगा। जिसका अलग-अलग महत्व है। कुछ लोग आम के पत्ते का तोरण, तो फूलों का तोरण लगाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी रुद्राक्ष का तोरण लगे देखा है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि क्या रुद्राक्ष से बना हुआ तोरण लगाया जा सकता है।
घर के दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से कभी नकारात्मक शक्तियों का आगमन नहीं होता है और व्यक्ति को कभी किसी भी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है।
घर के दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण लगाने से व्यक्ति को सुख-शांति और समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है और धन का भी आगमन होता है।
इसे जरूर पढ़ें - घर के दरवाजों से जुड़े ये वास्तु टिप्स आएंगे बेहद काम
अगर घर के परिवार का कोई भी सदस्य बीमार रहता है, तो रुद्राक्ष का तोरण जरूर लगाना चाहिए। इससे व्यक्ति के स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है और शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
हिंदू धर्म में रुद्राक्ष भगवान शिव को बेहद प्रिय है। इसलिए अगर आप रुद्राक्ष का तोरण लगा रहे हैं, तो एकमुखी रुद्राक्ष लगाएं। ऐसा करने से व्यक्ति को सभी पापों से छुटकारा और चिंता से मुक्ति मिल सकती है। साथ ही माता लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए आजमाएं इस फूल के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि घर के दरवाजे पर रुद्राक्ष का तोरण लगाने से व्यक्ति को मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है और इससे सूर्यदेव (सूर्यदेव मंत्र) की कृपा भी बनी रहती है।
अगर आप रुद्राक्ष का तोरण लगा रहे हैं, तो किसी भी फूल के साथ लगाएं। इससे सभी देवी-देवताओं का घर में आगमन होता है और सौभाग्य की प्राप्ति भी होती है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।