benefits to tie ashok tree bark

Ashok Ke Ped Ki Chhal: घर की इस दिशा में बांधे अशोक के पेड़ की छाल, मिलने लगेंगे ये लाभ

हिन्दू धर्म में इन पेड़-पौधों को घर में लगाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं तो वहीं, ज्योतिष में इन पेड़-पौधों से जुड़े उपाय करने से ग्रह शांत होते हैं। वास्तु में इन पेड़-पौधों को दोषों से रक्षा करने वाला बताया गया है।  
Editorial
Updated:- 2023-11-09, 12:19 IST

Ashoka Tree Bark At Home: हिन्दू धर्म, ज्योतिष शास्त्र और वास्तु में कुछ पेड़-पौधों को घर के लिए बहुत शुभ और लाभकारी बताया गया है। जहां एक ओर हिन्दू धर्म में इन पेड़-पौधों को घर में लगाने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं तो वहीं, ज्योतिष में इन पेड़-पौधों से जुड़े उपाय करने से ग्रह शांत होते हैं। 

इसके साथ ही, वास्तु में इन पेड़-पौधों को दोषों से रक्षा करने वाला और उन्नति प्रदान करने वाला बताया गया है। ऐसा ही एक पेड़ है अशोक का। अशोक के पेड़ को पूजनीय माना गया है। इसके अलावा, पूजा-पाठ, हवन और अन्य शुभ कार्यों में भी अशोक की पत्तियों का शुभता के लिए प्रयोग किया जाता है।   

ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि अशोक के पेड़ की पत्तियां जितनी लाभकारी हैं उतनी ही इस पेड़ की छाल भी चमत्कारी है। मान्यता है कि अशोक के पेड़ की छाल अगर सही दिशा में उचित तरीके से बांधी जाएं तो इसका घर-परिवार पर बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और लाभ मिलता है। 

किस दिशा में बांधें अशोक के पेड़ की छाल?

ashok ke ped ki chhal ke upay

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अशोक के पेड़ की छाल को घर की उत्तर दिशा (उत्तर दिशा में रखें ये चीजें) में बांधना चाहिए। अशोक के पेड़ में शिव जी का वास माना गया है। ऐसे में घर की उत्तर दिशा में इस पेड़ की छाल बांधने भगवान शिव का आशीर्वाद और उनका साथ पूरे परिवार को प्राप्त होगा और हर संकट दूर हो जाएगा। 

यह भी पढ़ें: Ashok Tree: घर में क्यों होना चाहिए अशोक का पेड़? जानें क्या कहता है वास्तु

कैसे बांधें अशोक के पेड़ की छाल?

सबसे पहले अशोक के पेड़ की छाल लाएं फिर उसे गंगाजल से शुद्ध कर लें। इसके बाद उस छाल को लाल या पीले कपड़े में लपेटें और कपड़े में 7 गांठ बांधें। इसके बाद भगवान शिव के मंत्र 'ॐ नमः शिवाय' का 51 बार जाप करें और फिर छाल वाले कपड़े को उत्तर दिशा में बांध दें। 

यह भी पढ़ें: Astro Beliefs: अशोक के पेड़ को जल देने के लाभ

क्या हैं अशोक के पेड़ की छाल बांधने के लाभ?

ashok ke ped ki chhal

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अशोक के पेड़ की छाल को घर की उत्तर दिशा में बांधने से घर में सुख, शांति, समृद्धि, संपन्नता, सकारात्मकता, सफलता आदि आते हैं। घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है। ध्यान रहे कि छा बांधने के बाद या बांधते समय उस पर झूठे या गंदे हाथ न लगाएं।   

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से घर की इस दिशा में अशोक के पेड़ की छाल बांध सकते हैं। इससे न सिर्फ वास्तु दोष दूर होगा बल्कि घर में मौजूद नकारात्मकता भी चली जाएगी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;