shower design ideas as per vasty

बाथरूम शॉवर से जुड़े ये वास्तु टिप्स आएंगे आपके बेहद काम

 बाथरूम में हम सभी शॉवर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे जुड़े ऐसे कई वास्तु टिप्स होते हैं, जिन्हें आपको जरूर फॉलो करना चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2023-12-10, 03:00 IST

सुबह ही शुरुआत में हम सबसे पहले बाथरूम का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए, घर की अन्य जगहों की ही तरह इसका वास्तु प्रभाव भी आपके जीवन पर पड़ता है। अमूमन लोग अपने बाथरूम की दिशा का तो ख्याल रखते हैं, लेकिन बाथरूम में इस्तेमाल की जाने वाली चीजों पर फोकस नहीं करते हैं। इन्हीं में से एक है शॉवर।

शॉवर के बिना बाथरूम अधूरा ही होता है। हम सभी अक्सर नहाने के लिए शॉवर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके वास्तु नियमों का ख्याल नहीं रखते हैं। हालांकि, अगर आप बाथरूम में शॉवर लगाते और उसे इस्तेमाल करते समय वास्तु नियमों का ध्यान रखते हैं तो इससे आपके मन में एक पॉजिटिविटी आती है। तो चलिए आज इस लेख में वास्तुशास्त्री डॉ. आनंद भारद्वाज आपको बाथरूम शॉवर से जुड़े कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आपको भी जरूर ध्यान रखना चाहिए-

सही हो दिशा

shower vastu tips

जब आप अपने बाथरूम में शॉवर लगा रहे हैं तो आपको दिशा का भी ख्याल रखना चाहिए। शॉवर के लिए सबसे अच्छी दिशा उत्तर दिशा मानी जाती है। इससे आपका फेस भी नहाते समय उत्तर दिशा में हो जाता है। हालांकि, अगर आप उत्तर दिशा में शॉवर नहीं लगा सकते हैं तो आप पूर्व दिशा की दीवार पर इसे लगाएं, जिससे नहाते समय आपका फेस पूर्व की ओर होगा। जब आप सही दिशा में शॉवर लगाते हैं और नहाते हैं तो इससे आपको नहाने में ताजगी महसूस होती है। उस दौरान आपके मन में किसी भी तरह के नकारात्मक विचार (नकारात्मक विचारों को दूर करने के टिप्स) नहीं आते हैं।

लगवाएं सीलिंग शॉवर या रूफ शॉवर

कई बार बाथरूम कुछ इस तरह बना होता है कि उत्तर या पूर्व दिशा में शॉवर लगवाना संभव ही नहीं होता है। जबकि दक्षिण या पश्चिम दिशा में शॉवर लगवाना अच्छा नहीं माना जाता है। ऐसे में सबसे अच्छा उपाय होता है सीलिंग शॉवर का इस्तेमाल करना। सीलिंग शॉवर को रूफ शॉवर भी कहा जाता है और ये इन दिनों काफी पॉपुलर है। इन शॉवर की खासियत यह होती है कि इन्हें बाथरूम की सीलिंग पर लगाया जाता है, जिससे पानी सीधे ऊपर से नीचे आता है। इस तरह के शॉवर वास्तु के अनुसार सबसे अच्छे माने जाते हैं।

डिजाइन पर दें ध्यान 

shower design as per vastu

इन दिनों मार्केट में कई तरह के डिजाइन के शॉवर मिलते हैं। राउंड से लेकर ओवर यहां तक कि एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन के शॉवर भी मार्केट में अवेलेबल है। लेकिन इस तरह के एब्स्ट्रैक्ट डिजाइन के शॉवर को बाथरूम में कभी भी नहीं लगवाना चाहिए। बेहतर होगा कि आप स्क्वेयर या राउंड शेप्ड शॉवर को ही अपने बाथरूम में जगह दें। अगर यह संभव ना हो तो आप ओवल या अंडाकार डिजाइन के शॉवर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: टॉयलेट-बाथरूम में इन चीजों को रखने से दूर होगा वास्तु दोष

जरूर करें मेंटेन

कई बार यह देखने में आता है कि समय के साथ शॉवर में पानी का सॉल्ट जमा हो जाता है और ऐसे में उसके छेद बंद हो जाते हैं। जिसके कारण लोग उसका इस्तेमाल करना बंद कर देते हैं। लेकिन वास्तु के अनुसार इसे अच्छा नहीं माना जाता है। आपको इसे मेंटेन करना चाहिए और इस्तेमाल करते रहना चाहिए। इसके लिए समय-समय पर शॉवर की सफाई करना बेहद जरूरी होता है। इससे शॉवर में जंग भी नहीं लगता है। साथ ही, यह भी ख्याल रखें कि आप शॉवर लेते समय खूब सारा पानी ना बहाएं।

यह है एक्सपर्ट की राय 

shower vastu expert

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;