अगर हम टैरो की बात करें तो ये एक ऐसी युक्ति है जो आपके किसी और के साथ रिश्तों के बारे में तो बताती है और ये भी बता सकती है कि आपका समय कैसा हो सकता है। ऐसा हमेशा जरूरी नहीं होता है कि आपके रिश्ते हमेशा सामने वाले के साथ अनुकूल हों। ऐसा भी हो सकता है कि लोगों का आपसी रिश्ता अनुकूल हो, लेकिन उनका स्वभाव विपरीत हो। आपका किसी भी राशि के साथ कैसा रिश्ता है इसके बारे में हम आपको पिछले काफी समय से बता रहे हैं।
सभी राशियों के बीच की अनुकूलता जानने के क्रम में आइए टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानते हैं मकर और मकर राशि के रिश्तों के बारे में विस्तार से।
कैसे होते हैं मकर राशि के लोग
मकर राशि वाले आत्म-केंद्रित, महत्वाकांक्षी, परिवार-उन्मुख, चतुर, अवसरवादी, बुद्धिमान और अधिकारवादी हो सकते हैं। वे वास्तव में स्वभाव से अच्छे और बुरे दोनों ही तरह के होते हैं। दरअसल ये उन लोगों के लिए अच्छे हैं जिनसे वे प्यार करते हैं और जो उनकी देखभाल करते हैं, वहीं ये उनके विपरीत ही सकते हैं जो उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं।
मित्र के रूप में मकर और मकर राशि का रिश्ता
मकर राशि वालों के साथ मित्र के रूप में मकर राशि वालों की 80% अनुकूलता होती है। वे दोनों समान विचारधारा वाले हैं और उनके पास कुछ चीजें हैं जो वे एक-दूसरे से चाहते हैं। वे दोनों अपने इरादे स्पष्ट और उम्मीदें कम रखते हैं जिससे उनकी दोस्ती लंबे समय तक चलती है।
इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: टैरो कार्ड के अनुसार कैसा होता है मकर और वृषभ राशि के बीच का रिश्ता
पार्टनर के रूप में मकर और मकर राशि का रिश्ता
मकर राशि वालों की एक-दूसरे के साथ 90% अनुकूलता होती है। वे दोनों आत्म-केंद्रित हैं और एक-दूसरे के उद्देश्यों और इरादों से स्पष्ट रूप से अवगत हैं। वे दोनों इस बात को लेकर स्पष्ट हैं कि वे एक रिश्ते से क्या चाहते हैं और इस दिशा में मिलकर काम करते हैं। इससे उनका रिश्ता लंबे समय तक टिकता है।
माता-पिता और बच्चे के रूप में मकर और मकर राशि का रिश्ता
माता-पिता और बच्चे के रिश्ते में मकर राशि वालों की मकर राशि वालों के साथ 60% अनुकूलता होती है। वे दोनों एक गहरा रिश्ता साझा करते हैं लेकिन असुरक्षा उनके रिश्ते में तनाव का कारण है।
बॉस और एम्प्लोयी के रूप में मकर और मकर राशि का रिश्ता
पेशेवर सेट में या बॉस और कर्मचारी के रूप में मकर और मकर राशि वालों की 70-% अनुकूलता है। वे दोनों काम-उन्मुख हैं लेकिन उनका अहंकारी और हावी होने का स्वभाव उनके बीच टकराव का कारण बनता है। कुल मिलाकर वे एक अच्छी टीम बनाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Zodiac Compatibility: कैसा होता है धनु और मकर राशि का रिश्ता, टैरो कार्ड से जानें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों