Capricorn Health Horoscope 2024: मकर राशि वाले अपनी सेहत को लेकर बरतें सावधानी

मकर राशि के जातकों के लिए यह साल स्वास्थ्य के मामले में कैसा रहने वाला है, इसके लिए इस आर्टिकल को विस्तार से पढ़ें। 

Capricorn Health horoscope  by expert

(Capricorn Health Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मकर राशि स्वास्थ्य राशिफल 2024 (Capricorn Health Horoscope 2024)

capricorn

मकर राशि (मकर राशि स्वभाव) के जातकों के लिए नया साल स्वास्थ्य के लिहाज से सामान्य से कुछ बदलाव लेकर आया है। आपको सभी परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। साल के मध्यांतर में आपकी सेहत ठीक हो सकती है। आपके अंदर इस साल नकारात्मक विचार आ सकते हैं और मानसिक परेशानियां भी बढ़ सकती है। इसलिए योग व्यायाम करें। इससे लाभ हो सकता है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि हो सकती है।

द्वितीय स्थान पर शनि आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं। अप्रैल के बार स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आपके लिए समय अनुकूल है। राशि स्थान पर गुरु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से आप मानसिक रूप से संतुष्ट रह सकते हैं। अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। पौष्टिक आहार का सेवन करें। तभी आप स्वस्थ रहेंगे। आपको छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

कई लोगों को पेट से संबंधित परेशानियां हो सकती है। जरूरत पड़ने पर अच्छे डॉक्टर से सलाह जरूर लें। आपका मानसिक तनाव दूर हो सकता है। साढ़ेसाती (साढ़ेसाती उपाय) का अंतिम चरण के कारण आपको लाभ हो सकता है। आप पहले के मुकाबले अच्छे और खुश रहेंगे।

मकर राशि के जातकों के लिए नया साल है अच्छा

इस राशि के जातकों के लिए साल 2024 अच्छा माना जा रहा है। अगर आप पुरानी बीमारी से पीड़ित हैं, आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे।

इसे जरूर पढ़ें - Capricorn Career Horoscope 2024: नौकरी में होगा प्रमोशन या हो सकती हैं समस्याएं? जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर राशि वाले स्वास्थ्य को लेकर बरतें सावधानी (Be careful about Capricorn health)

मकर राशि के जातकों को अपने खान-पान का खास ख्याल रखना है। छोटी-छोटी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। व्यायाम करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Capricorn 2024 Horoscope: मकर राशि के लिए नया साल है इन मामलों में खास, जानें कैसा होगा 2024

मकर राशि वाले इन ज्योतिषीय उपायों को आजमाएं (astrological remedies for Capricorn People)

cow yoni in astrology

  • शनिवार के दिन कंबल का दान जरूर करें।
  • शनि चालीसा का पाठ करने से लाभ हो सकता है।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं और लाल चीटियों को गुड़ जरूर खिलाएं।
  • उड़द के दाल के पकोड़े बनाएं और गरीबों को खिलाएं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP