Capricorn Career Horoscope  by expert

Capricorn Career Horoscope 2024: नौकरी में होगा प्रमोशन या हो सकती हैं समस्याएं? जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

मकर राशि के जातकों के लिए यह साल करियर के मामले में क्या लेकर आया है, तो इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-14, 14:00 IST

(Capricorn Career Horoscope 2024) हर व्यक्ति को अपने आने वाले कल के लिए बहुत उत्सुकता होती है, कि आने वाला साल कैसा रहने वाला है। व्यक्ति के मन में भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल होते हैं। ऐसा माना जाता है कि ग्रहों की चाल में बदलाव होने के कारण व्यक्ति के जीवन में इसका खास असर पड़ता है, इसलिए हर माह और हर साल इन सितारों की चाल से व्यक्ति को शुभ और अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

अब ऐसे में इस साल करियर के लिहाज से मकर राशि वालों के लिए यह साल कैसा रहने वाला है।

इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

मकर करियर राशिफल 2024 (Capricorn Career Horoscope 2024)

Makar Rashi

करियर की दृष्टि से मकर राशि (मकर राशि स्वभाव) के जातकों के लिए नया साल अच्छा माना जा रहा है। नए साल की शुरुआत में शनिदेव दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। जिससे इस राशि के जातकों के दशम में शनिदेव की पूरी दृष्टि रहने वाली है। इससे आपको नौकरी में सफलता मिलने की आवश्यकता है। जो लोग सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और परीक्षा देंगे। उन्हें लाभ हो सकता है। आपको कठिन मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे बनेंगे। इस साल तीसरे भाव में राहु स्थित रहेंगे। जिससे आपको कुछ चुनौतियों का भी सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। आपको कार्यक्षेत्र में पदोन्नति भी मिल सकती है। जिससे आप मशहूर भी हो सकते हैं। 

नवंबर का महीना इस राशि के जातकों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। इस साल आपको नौकरी में असहजता हो सकती है। आपका मन लक्ष्य से भटक सकता है। आपके मन में नकारात्मकता आ सकती है। इस राशि के जातकों को सलाह दी जाती है कि अभी पुरानी नौकरी छोड़ने से बचें। सहकर्मियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके ईमनदारी का फायदा भी उठाया जा सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - Capricorn 2024 Horoscope: मकर राशि के लिए नया साल है इन मामलों में खास, जानें कैसा होगा 2024

मकर राशि वालों को मिलेगा नया मौका (Capricorn people will get a new opportunity)

इस राशि के जातकों को ढेर सारे मौके मिल सकते हैं। आपको अपार सफलता भी मिल  सकती है। करियर में आपको ब्रेक नहीं मिलेगा। आपको नई चीजें सीखने का मौका मिलेगा। जिससे आपका ग्रोछ हो सकता है। नए साल में आपको ऑफिस में प्रमोशन भी मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - व्यापार में सफलता पाने के लिए मकर राशि के जातक करें ये उपाय

मकर राशि वाले करें ये उपाय (Capricorn Remedies to please Shani Dev)

Shani Dev

  • मकर राशि के जातकों को नए साल में शनिदेव (शनिदेव मंत्र) की पूजा करने की आवश्यकता है। 
  • इस राशि के जातकों को दशरथ कृत शनि स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। 
  • मकर राशि के जातकों को शनिवार के दिन सरसो तेल का दान करना चाहिए। 

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;