image

Personality Traits: इन मूलांक की लड़कियां पैसों और रिश्तों के मामले में होती हैं ज्यादा कैलकुलेटिव

हर व्यक्ति का स्वभाव अलग-अलग होता है। यही कारण है कि उनके काम करने और निर्णय लेने का तरीका भी उन्हें सबसे अलग दिखाता है, जो उनकी पर्सनालिटी के बारे में बताता है। कुछ ऐसे ही मूलांक की लड़कियों के बारे में एस्ट्रोलॉजर ने बताया जो पैसों और रिश्तों के मामले में बहुत कैलकुलेटिव होती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-09-18, 14:59 IST

अंक ज्योतिष के अनुसार हर व्यक्ति का स्वभाव और सोच उसके मूलांक से प्रभावित होती है। इसलिए हर कोई अपने बारे में जानने के लिए मूलांक के नंबर को जरूर ध्यान में रखता है। इस बार एस्ट्रोलॉजर सिद्धार्थ एस कुमार ने ऐसी मूलांक की लड़कियों के बारे में बताया है जो अपने निर्णयों और जीवनशैली में कैलकुलेटिव होती हैं। वे बिना सोचे-समझे कोई कदम नहीं उठातीं और हमेशा परिणामों का अनुमान लगाकर ही आगे बढ़ती हैं। मूलांक 9 और मूलांक 3 की लड़कियां इस गुण के लिए खास तौर पर जानी जाती हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

मूलांक 3 की लड़कियों का कैसा होता है स्वभाव?

जिनकी जन्म तारीख 3, 12, 21 और 30 को आता है उनका मूलांक 3 होता है। मूलांक 3 वाली लड़कियां अपने जीवन को योजनाओं के अनुसार चलाना पसंद करती हैं। वे किसी भी निर्णय से पहले उसके लाभ-हानि का पूरा विश्लेषण अच्छे से करती हैं। इनके भीतर स्वाभाविक रूप से एक रणनीतिक सोच होती है, जो इन्हें सही समय पर सही कदम उठाने में सक्षम बनाती है। यह गुण इनके करियर और पढ़ाई दोनों में स्पष्ट रूप से दिखता है।

2 - 2025-09-18T144740.577

इन लड़कियों की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे पैसों और संसाधनों को लेकर बेहद समझदार होती हैं। ये बिना सोचे खर्च नहीं करतीं और भविष्य के लिए बचत व योजनाएं बनाना इन्हें पसंद होता है। वित्तीय मामलों में इनकी यह कैलकुलेटिव प्रवृत्ति इन्हें आत्मनिर्भर और सुरक्षित बनाती है।

Sidharth-S-Kumar

मूलांक 9 की लड़कियां कैसी होती हैं?

जिनकी जन्म तारीख 9, 18, 27 को आता है उनका मूलांक 9  होता है। मूलांक 9 वाली लड़कियां परिस्थितियों को गहराई से समझने और उनका आकलन करने में माहिर होती हैं। किसी भी मुद्दे पर जल्दबाजी करने की बजाय वे हर पहलू का मूल्यांकन करती हैं। इन्हें अपने कदम के नतीजे पहले से देखने की आदत होती है, इसलिए इनके निर्णय अक्सर सही साबित होते हैं। इस कारण वे परिवार या दोस्तों के बीच स्वाभाविक रूप से अहम भूमिका निभाती हैं।

1 - 2025-09-18T144738.146

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं होती हैं अप्सरा जैसी खूबसूरत, क्या आप भी हैं इनमें से एक?

वहीं रिश्तों की बात करें तो यह स्वभाव से भावुक होती हैं। वे रिश्तों को निभाने में दिल और दिमाग दोनों का संतुलन बनाती हैं। अगर इन्हें लगता है कि किसी रिश्ते में अत्यधिक भावनात्मक निवेश करना नुकसानदायक होगा, तो ये दूरी बना लेती हैं। यही कैलकुलेटिव प्रवृत्ति उन्हें रिश्तों में संतुलन और स्थिरता बनाए रखने में मदद करती है।

आप भी अपने मूलांक के हिसाब से अपना व्यवहार जान सकती हैं। इससे आपको भी अपने बारे में सही जानकारी मिल सकती है। इससे पहले भी हमने आपको ऐसे मूलांक की महिलाओं के बारे में बताया था, जो शातिर दिमाग, दिखने में अप्सरा और पति के लिए लकी होती हैं। हम आपको ऐसे ही कई सारे मूलांक के स्वभाव के बारे में आगे आने वाले आर्टिकल में बताएंगे।

इसे भी पढ़ें: इन मूलांक की महिलाएं मानी जाती हैं सबसे शातिर, दिमाग के मामले में कर देती हैं सबको पीछे

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;