महिलाओं का किस दिशा में पैर करके सोना माना जाता है शुभ? ज्योतिष से जानें

ज्योतिष के अनुसार हमारे जीवन में दशा और दिशाओं का विशेष महत्व होता है, क्योंकि इसका हमारी तरक्की, सेहत सफलता से गहरा संबंध होता है। इसी के साथ आइए ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि स्त्रियों को किस दिशा में पैर करके सोना शुभ माना जाता है।

sleeping direction for women

ज्योतिष के मुताबिक, हमारी जीवन की परिस्थितियों और दशाओं को बदलने के लिए दिशाओं का बेहद महत्व होता है। आप कैसे बैठते हैं, कैसे काम करते हैं और कैसे सोते हैं आदि चीजें आपकी तरक्की और सफलता से जुड़ा होता है। शास्त्रों में, महिलाओं को किस दिशा में पैर करके सोना चाहिए, इसके लिए भी नियम बताए गए हैं। कहते हैं, इसका पालन करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है। साथ ही, सुख-समृद्धि और धन की भी कमी नहीं होती है। तो चलिए महिलाओं के किस तरफ मुंह और किस तरफ पैर करके सोना अच्छा होता है, इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं।

महिलाओं को किस दिशा में पैर रखकर सोना चाहिए? (Sleeping Direction Rules In Hindi)

women sleeping style

  • उत्तर-दक्षिण दिशा: महिलाओं को घर की लक्ष्मी माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, सोते वक्त स्त्रियों के पैर उत्तर दिशा में और सिर दक्षिण दिशा में होना अच्छा माना जाता है। माना जाता है कि इससे जीवन सुखमय होता है और घर में लक्ष्मी जी का भी वास होता है। घर-परिवार में बरकत बनी रहती है और सुख समृद्धि की कमी नहीं होती है।
  • पूर्व-पश्चिम दिशा: अगर आपकी बिस्तर उत्तर-दक्षिण दिशा की ओर नहीं है, तो फिर आप पूर्व दिशा की सिर और पश्चिम दिशा में पैर करके भी सो सकती हैं। पूर्व दिशा से सूर्योदय होता है और इस तरफ सिर करके सोने से आपके जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है। स्वास्थ्य लाभ मिलता है और ज्ञान में भी वृद्धि होती है।

इसे भी पढ़ें-घर की सुख समृद्धि के लिए ध्यान रखें बेडरूम के ये 20 वास्तु टिप्स

महिलाओं को किस दिशा पैर रखकर नहीं सोना चाहिए?

ज्योतिष के मुताबिक, महिलाओं को कभी भी पूर्व या दक्षिण दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। अगर आप इन दिशा की ओर पैर करके सोते हैं, तो आपके मन में नकारात्मक विचार घर करने लग सकते हैं। इसके अलावा, मंगल दोष उत्पन्न होने की संभावना भी बढ़ जाती है। साथ ही, स्वास्थ्य संबंधी बीमारियां भी हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें-अच्छी और गहरी नींद के लिए आजमाएं ये वास्तु टिप्स

ज्योतिष के हिसाब से किस समय सोने से बचना चाहिए?

women sleeping

शास्त्रों के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को सूर्योदय के बाद तक सोए नहीं रहना चाहिए। हमेशा सूर्योदय से पूर्व उठ जाना चाहिए। सूरज निकलने के बाद देर तक सोने से न सिर्फ सेहत पर बुरा असर पड़ता है, बल्कि आर्थिक परेशानी भी बढ़ सकती है। जीवन में समस्याएं घिर सकती हैं। वहीं, आपको कभी भी सूर्यास्त के समय नहीं सोना चाहिए। इसे भी शास्त्रों में अशुभ माना गया है।

इसे भी पढ़ें-वास्तु टिप्स: जानें किस दिशा में सिर करके सोना आपके लिए शुभ है

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Herzindagi, Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP