
Ram Navami Ke Din Ghar Mein Kya Rakhe: चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन श्री राम के बाल स्वरूप की पूजा का विधान है। जहां एक ओर राम नवमी के दिन श्री राम की पूजा से घर में शुभता का आगमन होता है और प्रभु श्री राम की कृपा बनी रहती है। वहीं, ज्योतिष दृष्टि से इस दिन घर में कुछ चीजों की स्थापना करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि आखिर कौन सी वस्तुओं को राम नवमी के दिन घर में रखना चाहिए।

रामायण ग्रंथ को हिन्दू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। वाल्मीकि रामायण हो या फिर तुलसीदास रचित रामचरितमानस, दोनों का ही पाठ करना शुभ और लाभदायक माना गया है। वहीं, अगर घर के मंदिर में विधिवत रामायण की स्थापना की जाए तो इससे घर में सुख-समृद्धि का वास स्थापित होता है।
यह भी पढ़ें: Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन पढ़ें ये कथा, हर मनोकामना होगी पूरी
राम नवमी के दिन घर में रामनामावली की स्थापना करना भी शुभ माना गया है। अगर अप घर में राम नामावली की स्थापना कर उसमें रोजाना राम नाम लिखते हैं तो इससे आपको राम नाम की सिद्धि हो जाती है और साक्षात श्री राम का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। उनकी कृपा बनी रहती है।
यह भी पढ़ें: Ram Navami Upay 2024: रामनवमी के दिन करें ज्योतिष के कुछ उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

राम नवमी के दिन घर में राम पद चरणों को अवश्य स्थापित करना चाहिए। घर के मंदिर के पास पूर्व दिशा में श्री राम के चरणों को स्थापित करने से घर में श्री राम का वास बना रहता है और घर की नकारात्मकता भी नष्ट हो जाती है। घर का वास्तु दोष एवं ग्रह दोष दोनों ही दूर होने लग जाते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर राम नवमी के दिन कौन सी चीजों को घर में रखना चाहिए और क्या हैं उन्हें घर में रखने के लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।