हिंदू धर्म में सभी मंदिरों का पौराणिक महत्व है। हिंदू धर्म में मंदिर केवल ईश्वर की पूजा का स्थल ही नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और समाज का केंद्र भी है। ये भक्तों को ईश्वर से जोड़ने का माध्यम है। वहीं उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी शहर का एक पौराणिक संकटा मंदिर करीब एक हजार साल से अधिक पुराना है। यह मंदिर शहर के बीच स्थित भक्तों की श्रद्धा का केंद्र माना जाता है। शहर के चार शक्ति पीठों में संकटा देवी मंदिर का प्रमुख स्थान है। इस मंदिर में माता लक्ष्मी की प्रतिमा है। इनके नामं पर ही शहर का नाम लक्ष्मीपुर हुआ। जो बाद में लखीमपुर कहलाया। अब ऐसे में इस मंदिर की मान्यता क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर की स्थापना रुकमणी की इच्छा पर पशुपतिनाथ जाते समय महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्रीकृष्ण ने स्थापित की थी। पौराणिक मंदिर होने के कारण उसकी वास्तुकला भी एक हजार साल पुराने मंदिरों जैसी ही हैं। मां संकटा देवी का प्राचीन मंदिर न केवल लखीमपुर खीरी, बल्कि आसपास के जिलों के लाखों लोगों की आस्था का केंद्र माना जाता है। बता दें, रुकमणि और पांडव पशुपतिनाथ दर्शन को जाते समय इसी रास्ते से होकर गुजरे थे। यहां के रमणीक वन क्षेत्र को देख रुकमणि ने यहीं पर कुछ समय बिताने की इच्छा जताई थी। तभी भगवान श्रीकृष्ण उन्हें यहां रहने की अनुमति देकर पांडवों के साथ पशुपतिनाथ दर्शन के लिए नेपाल रवाना हो गए। लौटते समय भगवान कृष्ण ने महालक्ष्मी की पाषाण प्रतिमा बनाकर यहां स्थापित की और पांडवों के साथ भगवान कृष्ण ने भी उनकी विधिवत पूजा अर्चना की थी।
इसे जरूर पढ़ें - Temple Going Benefits: मंदिर जानें से मिलते हैं ये विशेष लाभ, आप भी जानें
माता संकटा मंदिर की मान्यता है कि इनकी उपासना करने से सभी संकट दूर होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। यहां नवदंपत्ति को मां के दर्शन करने के बाद घी घर में प्रवेश कराया जाता है। इतना ही नहीं ऐसा कहते हैं कि इस मंदिर में दर्शन मात्र से ही व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।
इसे जरूर पढ़ें - क्या घर में मंदिर रखना चाहिए?
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।