दशहरा इस साल 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को पड़ रहा है। दशहरा के दिन जहां एक ओर रावण दहन किया जाता है तो वहीं, इस पर्व से जुड़ी कई परंपराएं हैं जिनका पालन न सिर्फ आवश्यक माना गया है बल्कि ज्योतिष शास्त्र में भी बहुत लाभकारी बताया गया है। ऐसा ही एक रिवाज है दशहरा के दिन झाड़ू दान करने का। आइये जानते हैं ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि आखिर क्यों करना चाहिए विजय दशमी पर झाड़ू का दान।
दशहरा पर झाड़ू का दान करने से क्या होगा? (What Happens If We Donate Broom On Dussehra)
हिन्दू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। वहीं, ज्योतिष शास्त्र में झाड़ू को धन आकर्षित करने वाला बताया गया है। वहीं, दूसरी ओर ऐसा माना जाता है कि दशहरा के दिन मां लक्ष्मी अपनी दस महा विद्याओं के साथ स्वर्ण कलश लेकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं।
ऐसे में यह माना जाता है कि दशहरा के दिन झाड़ू का दान करने से धन में वृद्धि होती है और धन लाभ के योग बनते हैं। मां लक्ष्मी की कृपा होती है एवं घर में मौजूद जितनी भी नकारात्मक ऊर्जा होती है वह भी दूर हो जाती है और सकारात्मकता का संचार होने लगता है।
यह भी पढ़ें:Dussehra 2024 Upay: विजय दशमी पर करें ये महा उपाय, हर काम में मिलेगी जीत
इसके अलावा, यह भी माना जाता है कि घर में दशहरा के दिन झाड़ू का दान करने से घर की उन्नति होती है और ग्रह भी शांत रहते हैं। अगर कुंडली में कोई ग्रह दोष बन रहे है तो वह भी अपने आप धीरे-धीरे दूर हो जाता है और ग्रहों से शुभता मिलने लगती है।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दशहरा के दिन क्यों किया जाता है झाड़ू का दान और क्या है इसका महत्व एवं इससे मिलने वाले लाभ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों