हिंदू धर्म अत्यंत अमूल्य विधियों और अनुष्ठानों से जुड़ा हुआ है। यहां प्रत्येक घटना अविश्वसनीय रूप से आपके लिए लाभकारी मानी जाती है। हिंदू धर्म में कोई भी महत्वपूर्ण पूजा-पाठ हवन से ही पूर्ण माना जाता है।
पूजा की किसी भी अन्य विधि से ज्यादा पवित्र हवन को माना जाता है। इसका घर में आयोजन करने से आपके घर में भी पवित्रता की भावना पैदा हो सकती है। पारंपरिक हिंदू अनुष्ठान में इसे होम के नाम से भी जाना जाता है और इसमें मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि में आहुतियां दी जाती हैं।
शरीर के निर्माण के लिए प्राथमिक पांच घटकों में से एक होने के अलावा, अग्नि को हवन या होम का प्रमुख घटक भी माना जाता है। हवन के दौरान, पवित्र अग्नि में आहुतियां अर्पित की जाती हैं, जिसके बारे में माना जाता है कि इससे आस-पास के क्षेत्र और उसमें रहने वाले व्यक्तियों दोनों को शुद्ध किया जाता है। अगर आप भी हवन के महत्व को जानना चाहते हैं और इसके लाभ के बारे में पता लगाना चाहते हैं तो यहां ध्यान आश्रम के अश्विनी गुरुजी से इसके बारे में विस्तार से जानें।
हम सभी जानते हैं कि सूर्य प्राथमिक ऊर्जा का स्रोत है और अग्नि सूर्य की जीवन शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। जिसके परिणामस्वरूप, हिंदू गुरु पवित्र अग्नि, अग्नि देवता का उपयोग करके मंदिरों, घरों और अन्य पूजा-पाठ में शुद्धिकरण संस्कार करते हैं जिसे हवन के रूप में जाना जाता है।
हिंदू साहित्य के अनुसार अग्नि देवता को दी गई कोई भी पेशकश वास्तव में सूर्य को दी गई आहुति मानी जाती है। संस्कृत मंत्रों का उच्चारण करते हुए, पवित्र अग्नि में घी, चावल, सूखे मेवे, शहद, जड़ी-बूटियां और लकड़ी की आहुति दी जाती है। इस अनुष्ठान को करने के लिए एक अग्निकुंड का इस्तेमाल किया जाता है जिसे हम 'हवन कुंड' के नाम से जानते हैं।
इसे जरूर पढ़ें: क्या पीपल की लकड़ी से हवन कर सकते हैं?
प्रत्यक्ष सृष्टि का निर्माण केवल पांच मूल तत्त्वों-पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु व आकाश के संयोजन से हुआ है। मानव शरीर भी इसी सृष्टि का अभिन्न अंग होते हुए इन्हीं पांच तत्वों से बना है। इन सभी तत्वों में अग्नि का विशेष महत्व है। जहां एक ओर अन्य सभी तत्व प्रदूषित हो सकते हैं, वहीं दूसरी ओर अग्नि को प्रदूषित नहीं किया जा सकता।
हमारे ऋषि मुनि अग्नि की इस विशेषता से भली भांति परिचित थे और इसीलिए हवन व अधिकतर सभी वैदिक कर्मों में अग्नि का विशेष महत्त्व होता है। इसलिए अश्वनी गुरु जी बताते हैं कि हवन मात्र एक कर्मकांड नहीं है बल्कि यह उन दिव्य शक्तियों से वार्तालाप करने का माध्यम भी है जो इस सृष्टि को चलाती हैं। आमतौर पर लोगों को हवन से शुद्धि मिलती है जिससे जीवन में प्रभावशाली परिवर्तन होता है।
यदि हम समय-समय पर घर में या पूजा के स्थान पर हवं का आयोजन करते हैं तो ये पर्यावरण के साथ-साथ हमारे शरीर, मन और आत्मा के लिए भी लाभकारी हो सकता है। आइए जानें घर में हवन करने के लाभ के बारे में-
इसे जरूर पढ़ें: कर्ज से छुटकारा पाने के लिए हवन कैसे करें?
हवन में ही यह क्षमता होती है कि मनुष्य के सभी दोष समाप्त हो सके, लेकिन इसके प्रभावशाली होने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना आवश्यक है। आइए जानें इसके बारे में-
यदि आप यहां बताई बातों का ध्यान रखते हुए हवन के अनुष्ठान का आयोजन करते हैं तब आपके जीवन में सदैव खुशहाली बनी रहेगी। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Images: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।