सनातन धर्म में प्रदोष व्रत सभी महत्वपूर्ण तिथियों में से एक है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करने से लाभ हो सकता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के विवाह में कोई परेशानी आ रही है या फिर अगर आपकी कोई मनोकामना है तो प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ करने से लाभ हो सकता है। आपतो बता दें, प्रदोष व्रत 25 अप्रैल शुक्रवार के दिन पड़ रहा है। इसलिए इसे शुक्र प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। अब ऐसे में अगर किसी दांपत्ति के वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी आ रही है या फिर अविवाहितों को विवाह में किसी बाधा का सामना करना पड़ रहा है तो प्रदोष व्रत के दिन पूजा-पाठ करने के दौरान कुछ नियमों का पालन करने के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
शुक्र प्रदोष व्रत के दिन जरूर करें इन नियमों का पालन
- प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान करने के बाद भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें।
- पूरे दिन निराहार रहें या केवल फलाहार ग्रहण करें। व्रत के दौरान नमक का सेवन नहीं करना चाहिए।
- प्रदोष काल में पूजा प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करें।
- प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें।
- शिवलिंग को चंदन, रोली, बेलपत्र, फूल चढ़ाएं और धूप, दीप से पूजा करें।
- दांपत्य जीवन में समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें। साथ ही शिव चालसी का पाठ करें।
- शुक्र प्रदोष व्रत के दिन पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। साथ ही अपनी मनोकामना बोलें।
इसे जरूर पढ़ें - April Pradosh Vrat 2025: अप्रैल माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव को जरूर चढ़ाएं ये तीन पत्ते, धन-धान्य के साथ सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
- शुक्र प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजों का दान करने का विधान है। इसलिए इस दिन आप सफेद मिठाई या सफेद रंग का वस्त्र दान कर सकते हैं। साथ ही अन्नदान करें। इससे उत्तम परिणाम मिल सकता हैय़
- प्रदोष व्रत के दिन दांपत्ति काले रंग के वस्त्र पहनने से बचें। इससे अशुभ परिणाम मिल सकते हैं।
- प्रदोष व्रत के दिन सोने से बचना चाहिए। इस समय भगवान शिव की पूजा और ध्यान करना चाहिए।
- शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की विशेष पूजा करें।
- विवाह में बाधा आ रही हो तो पति-पत्नी मिलकर भगवान शिव को लाल गुलाब के फूल अर्पित करें।
इसे जरूर पढ़ें- April Pradosh Vrat 2025: अप्रैल माह के दूसरे प्रदोष व्रत के दिन मनोवांछित फलों की प्राप्ति के लिए क्या करें और क्या न करें?
प्रदोष व्रत के दिन करें भगवान शिव के मंत्रों का जाप
शुक्र प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिए भोलेनाथ के मंत्रों का जाप करने से लाभ हो सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि में भी वृद्धि हो सकती है।
- ऊं त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् ।
- उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॥
- ऊं तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात् ॥
- ऊं नमो भगवते रुद्राय
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों