
ग्रहों का राशियों में गोचर आपके जीवन में कई तरह के परिवर्तन लाता है। कई बार किसी ग्रह का गोचर आपके जीवन को समस्याओं में डाल सकता है। आइए ही जनवरी के महीने में शुक्र का गोचर चंद्रमा में होने वाला है और इस दौरान चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन भी होने वाला है। शुक्र के गोचर से सभी राशियों के जीवन में कुछ मिल-जुले संकेत मिल रहे हैं। इस गोचर से कुछ राशि के लोगों को फायदा हो सकता है और आपके लिए जीवन में तरक्की के योग बन सकते हैं। यही नहीं कुछ भाग्यशाली राशियों के लिए इस दौरान धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। शुक्र ग्रह को सुख-समृद्धि, धन, वैभव और प्रेम से जोड़ा जाता है और चंद्रमा को भी नवग्रह का प्रमुख हिस्सा माना जाता है। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें 21 जनवरी को होने वाले शुक्र गोचर का किन राशियों पर सकारात्मक प्रभाव हो सकता है और उनके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं।
ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल 21 जनवरी को शुक्र और चंद्रमा दोनों का ही नक्षत्र परिवर्तन होने वाला है। यह नक्षत्र परिवर्तन 21 जनवरी, दोपहर 1:57 को होगा और इस दौरान चंद्रमा शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जबकि शुक्र इसी दिन सुबह 2:54 बजे पर श्रवण नक्षत्र में गोचर करेंगे। चंद्रमा और शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव राशियों के जीवन में भी पड़ेगा और इस दौरान राशियों को धन लाभ हो सकता है।

मेष राशि के लोगों के लिए चंद्रमा और शुक्र का गोचर शुभ हो सकता है। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है और आपके लिए सफलता के योग बनेंगे। आप जिस काम की सफलता की कामना काफी समय से कर रही थीं उनके पूर्ण होने के योग बन रहे हैं।
शुक्र और चंद्रमा के गोचर से वृषभ राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। अगर आप बिजनेस से जुड़े हैं तो समय आपके अनुकूल हो सकता है और करियर में सफलता के योग भी बन रहे हैं। इस दौरान आपका नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। अगर आप विदेश यात्रा की योजना बना रही हैं तो समय आपके अनुकूल है।

तुला राशि के जातकों के लिए यह गोचर बाहर शुभ हो सकता है। अगर आप काफी समय से नौकरी ढूंढ़ रही हैं तो जल्द ही नई नौकरी मिल सकती है। इस दौरान आपके लिए नई नौकरी के योग भी बन सकते हैं। सेहत से जुड़ी समस्याएं भी दूर होने के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि के लिए शुक्र और चंद्रमा का नक्षत्र परिवर्तन बहुत लाभदायक हो सकता है। इस दौरान आपके जीवन में अच्छी नौकरी के योग बन सकते हैं और आपकी मौजूदा नौकरी में भी प्रमोशन हो सकता है। इस दौरान आपको पुराने कर्जों से मुक्ति मिल सकती है। जो लोग बिजनेस में हैं उन्हें मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आप जिस जगह निवेश करेंगे उसमें सफलता के योग बन सकते हैं।
कुंभ राशि के लिए शुक्र और चंद्रमा का गोचर अत्यंत फलदायी हो सकता है। आपको इस दौरान किसी भी कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। अगर आप नौकरी में हैं तो प्रमोशन हो सकता है और बिजनेस में मुनाफा हो सकता है।
कुछ राशियों के लिए शुक्र और चंद्रमा का गोचर शुभ हो सकता है और आपको इस दौरान धन लाभ के योग बन सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।