सभी राशि के लोग दूसरी राशि के साथ किसी न किसी तरह का रिश्ता साझा करते हैं। कई बार लोगों में अनुकूलता होती है तो कभी वो एक दूसरे के विपरीत स्वभाव के होते हैं। ऐसा माना जाता है कि राशियों के बीच की अनुकूलता उनके राशि के स्वामी ग्रह पर निर्भर करती है।
पिछले कुछ दिनों से हम हर एक राशि की अनुकूलता दूसरी राशि के साथ कैसी होती है इस बात की जानकारी दे रहे हैं, जिससे आप अपनी राशि की दूसरी राशि के साथ कॉम्पैटेबिलिटी जान सकें। ऐसे में टैरो एक्सपर्ट जीविका शर्मा से जानते हैं वृश्चिक और वृश्चिक राशि के आपसी रिश्तों के बारे में।
वृश्चिक स्वभाव से देखभाल करने वाले, प्रभुत्वशाली, असुरक्षित, चतुर, मेहनती और वफादार होते हैं। उनके अवसाद में आने और आत्मघाती विचार आने की सबसे अधिक संभावना है। वृश्चिक राशि के लोग अस्वीकृति का सामना नहीं कर सकते।
वृश्चिक राशि वाले वफादार होते हैं। काम पर, वे कड़ी मेहनत करने वाले और केंद्रित होते हैं। वे सफलता या लक्ष्य हासिल करने के लिए शॉर्टकट ढूंढते हैं। इनका दूसरों पर काफी प्रभाव होता है और ये आसानी से दूसरों को अपने पक्ष में कर लेते हैं।
मित्र के रूप में वृश्चिक की वृश्चिक के साथ 90% अनुकूलता है। वे दोनों एक दूसरे के सहायक हैं। वे एक-दूसरे के जीवन में ज्यादा हस्तक्षेप नहीं करेंगे, लेकिन उन्होंने सीमाएं तय कर रखी हैं, जिन्हें वे कभी नहीं चाहते कि दोस्ती में कोई दूसरा व्यक्ति पार करे।
वृश्चिक और तुला राशि में एक दूसरे के साथ 60% अनुकूलता होती है। यह वृश्चिक राशि वालों पर निर्भर करेगा कि वे रिश्ते को कितने समय तक जारी रखना चाहते हैं। तुला राशि उनके लिए अच्छी रहेगी लेकिन वृश्चिक समय के साथ उनमें रुचि खो सकता है। लेकिन जब तक वे साथ रहने की योजना बनाएंगे तब तक उनका रिश्ता खुशहाल और स्वस्थ रहेगा।
बच्चे और माता-पिता के रूप में वृश्चिक की वृश्चिक राशि के साथ 60% अनुकूलता है। वे अपने दिल और दिमाग की बात सुनना चाहते हैं। वे एक-दूसरे की परवाह करते हैं और नहीं चाहेंगे कि वृश्चिक राशि के माता-पिता या बच्चे इन मामलों में हस्तक्षेप करें। उनके बीच प्यार और सम्मान रहेगा।
कर्मचारी और बॉस के रिश्ते में वृश्चिक की वृश्चिक के साथ 80% अनुकूलता है। उन दोनों की कार्यशैली समान है और वे दोनों जोड़-तोड़ करने में अच्छे हैं। वे दोनों समर्पित हैं और जल्दी पैसा कमाना जानते हैं।
अगर आपकी राशि वृश्चिक है तो आप तुला राशि के साथ अपनी अनुकूलता जरूर जान गए होंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
image credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।