पंचांग के हिसाब सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को सावन पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। वही संतान प्राप्ति के लिए साल में दो बार पुत्रदा एकादशी पड़ती है। एक पौष माह और एक सावन माह में। इस एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। यह व्रत विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होता है जो संतान प्राप्त करने की इच्छा रखते हैं। अब ऐसे में सावन पुत्रदा एकादशी के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिसे करने से संतान का भाग्य चमक सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
सावन पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है। इसलिए इस दिन पूजा करते समय आप उन्हीं के अवतार भगवान श्रीकृष्ण के संतान गोपाल मंत्र का जाप करें। ऐसा माना जाता है कि यह बेहद चमत्कारी मंत्र है। इसके जाप करने से दांपत्ति को संतान सुख की प्राप्ति होती है और सभी परेशानियां भी दूर हो जाती है।
‘ऊं देवकी सुत गोविंद वासुदेव जगत्पते. देहि मे तनयं कृष्ण त्वामहं शरणं गत:’
अगर आपके पुत्र की सेहत बार-बार बिगड़ती रहती है, तो सावन पुत्रदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को तुलसी की माला आर्पित करें और इसके साथ ही भगवान शि को 108 बेलपत्र की माला भी चढ़ाएं। ऐसा करने से संतान की सेहत अच्छी रहेगी और भाग्य का भी साथ मिलेगा।
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Putrada Eakadashi 2024: सावन पुत्रदा एकादशी पर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप कितनी बार करें, जानें लाभ
सावन पुत्रदा एकादशी के दिन संतान की तरक्की के लिए विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इसके अलावा आप इस दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें। ऐसा करने से संतान को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
इसे जरूर पढ़ें - Sawan Putrada Ekadashi 2024 Date: सावन पुत्रदा एकादशी कब है, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
अगर आप भगवान विष्णु का आशीर्वाद पाना चाहते हैं, तो सावन पुत्रदा एकादशी के दिन ‘ऊँ नमो भगवते नारायणाय’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपके ऊपर विष्णु जी की कृपा बनी रहेगी और भाग्योदय भी होता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।