Sawan Purnima 2024 Daan: सावन पूर्णिमा के दिन इन चीजों के दान से सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण

हिंदू पंचांग के हिसाब से सावन पूर्णिमा का पर्व बेहद शुभ माना गया है। इस दिन भगवान शिव का पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। आइए इस लेख में जानते हैं कि सावन पूर्णिमा के दिन किन चीजों के दान से लाभ हो सकता है। 

Sawan Purnima  what things should donate for wish fulfillment

सावन पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण और पवित्र त्योहार है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इस दिन शिव भक्त पूरे विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा करते हैं। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव भक्तों पर विशेष कृपा बरसाते हैं। पूर्णिमा के दिन यह कृपा और भी बढ़ जाती है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान करने से पापों का नाश होता है।

सावन पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आपको बता दें, इस साल सावन पूर्णिमा के दिन रक्षाबंधन का त्योहार है। इसी के साथ-साथ सावन पूर्णिमा के दिन ही माता लक्ष्मी के रूप में मां गायत्री का जन्म हुआ था। अब ऐसे में सावन पूर्णिमा के दिन कुछ चीजों का दान करना सौभाग्यशाली माना जाता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

सावन पूर्णिमा के दिन करें अन्न दान

सावन पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस दिन दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और व्यक्ति के सभी पाप धुल जाते हैं। सावन पूर्णिमा के दिन अन्न दान करना उत्तम माना गया है। इसलिए सावन पूर्णिमा के दिन अन्न दान जरूर करें।

सावन पूर्णिमा के दिन करें गुड़ दान

jaggery donate

सावन पूर्णिमा के दिन गुड़ का दान करने उत्तम माना गया है। इस दिन गुड़ का दान करने से व्यक्ति को कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है और अक्षय फल की भी प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Purnima 2024 Date: कब है सावन पूर्णिमा? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, चंद्रमा अर्घ्य का समय और स्नान-दान का महत्व

सावन पूर्णिमा के दिन करें तिल का दान

सावन पूर्णिमा के दिन तिल का दान करने से ग्रहदोष से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही व्यक्ति को कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। ऐसी मान्यता है कि तिल का दान करने से पितृदोष दूर होता है और पितरों को मुक्ति मिलती है। तिल को धन का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, तिल का दान करने से धन में वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Sawan Purnima 2024 Upay: सावन पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, मिलेगा लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद

सावन पूर्णिमा के दिन करें सफेद चीजों का दान

never donate these things

सावन पूर्णिमा के दिन सफेद चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार, सफेद चीजों का दान करने से पितृदोष दूर होता है और पितरों को शांति मिलती है। साथ ही उत्तम परिणाम भी मिलते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP