Sawan Purnima 2024 Upay: सावन पूर्णिमा के दिन करें ये खास उपाय, मिलेगा लक्ष्मी-नारायण का आशीर्वाद

सावन माह की पूर्णिमा तिथि के दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इस दिन कुछ खास उपायों को करने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

Sawan Purnima  remedies for lord vishnu and maa lakshmi blessings

श्रावण पूर्णिमा हिंदू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है और इस दिन भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि श्रावण मास भगवान शिव को प्रिय होता है और इस महीने में की गई पूजा का विशेष फल मिलता है।

श्रावण पूर्णिमा के दिन भगवान शिव की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भक्तों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। श्रावण पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि इस दिन स्नान करने से सभी पाप धुल जाते हैं और मन शुद्ध होता है। अब ऐसे में सावन पूर्णिमा के दिन कुछ ऐसे उपाय हैं, जिन्हें करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

दांपत्य जीवन सुखमय के लिए उपाय

OSASCLE Silver By Osasbazaar Elephant Crystal Light Main

अगर आप चाहते हैं कि आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहे, तो सावन पूर्णिमा के दिन हाथी की मूर्ति खरीदकर लाएं और इसे अपने बेडरूम के टेबल पर रखें। इससे दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा और उत्तम फलों की प्राप्ति होती है।

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए उपाय

शत्रुओं से छुटकारा पाने के लिए सावन पूर्णिमा के दिन अन्न दान करें और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप विधिवत रूप से करें। ऐसा करने से शत्रुओं से छुटकारा मिल जाता है। साथ ही सौभाग्य में भी वृद्धि होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Lord Vishnu: भगवान विष्णु ने क्यों किये थे ये 8 भयंकर छल

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए उपाय

narayan

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्ति के लिए सावन पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करें और उन्हें पीले मिठाई का भोग लगाएं। ऐसा करने से कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mythology Mystery: जानें तीन-तीन भगवान विष्णु का रहस्य

आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय

अगर आपको हमेशा आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, तो सावन पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही माता लक्ष्मी के स्तोत्र का जाप करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इसके अलावा इस दिन चांदी से संबंधित कोई चीज खरीदें और माता लक्ष्मी को अर्पित करें। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि होती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP