प्यार के मामले में यह हफ्ता कई उतार-चढ़ाव लेकर आ सकता है। कुछ राशियों को अपने रिश्ते में मधुरता और नज़दीकी का अनुभव होगा, तो वहीं कुछ के लिए अपने पार्टनर से अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। यह महत्वपूर्ण है कि आप धैर्य और समझदारी से काम लें ताकि आपके रिश्ते में दरार न आए। आइए जानते हैं कि 4 से 10 अगस्त 2025 के बीच सभी 12 राशियों के प्रेम जीवन का क्या हाल रहने वाला है और आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं। यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए आगे पढ़ें।
इस सप्ताह आप अपने पार्टनर से दिल की बात खुलकर करेंगे, जिससे आप दोनों के बीच नज़दीकियां बढ़ेंगी। अगर पहले कुछ गलतफहमियां थीं तो अब वो दूर हो सकती हैं। सिंगल लोग नए रिश्ते की शुरुआत कर सकते हैं।
उपाय: मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें। मेष राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
पार्टनर से किसी पुराने मुद्दे पर बहस हो सकती है। गुस्से से बचें और धैर्य रखें। अगर आप सिंगल हैं तो कोई नया आकर्षक रिश्ता मिल सकता है।
उपाय: शुक्रवार को सफेद सुगंधित फूल श्रीकृष्ण को चढ़ाएं। वृषभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
रिश्ते में ताजगी और रोमांस का एहसास होगा। किसी छोटी ट्रिप या सरप्राइज से रिश्ता और मज़बूत हो सकता है। कोई पुराना रिश्ता फिर से शुरू हो सकता है।
उपाय: बुधवार को तुलसी में जल अर्पित करें और 11 परिक्रमा करें। मिथुन राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
पार्टनर आपकी भावनाओं को समझेगा। हालांकि सप्ताह के बीच में थोड़ी टेंशन हो सकती है, लेकिन रिश्ता मजबूत बना रहेगा।
उपाय: सोमवार को शिवलिंग पर दूध और गुलाब चढ़ाएं। कर्क राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
रिश्ते में रोमांच और जोश बना रहेगा, लेकिन अहंकार के कारण दूरी बढ़ सकती है। बातों से सब हल हो सकता है। सिंगल लोगों को नया प्रेम मिल सकता है।
उपाय: रविवार को सूर्य को जल चढ़ाएं और आदित्य ह्रदय स्तोत्र पढ़ें। सिंह राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
इस सप्ताह पार्टनर से तारीफ और सहयोग मिलेगा। कुछ खास पल यादगार बन सकते हैं। जिनका विवाह तय नहीं हुआ, उन्हें अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
उपाय: बुधवार को हरे कपड़े पहनें और दूर्वा गणेशजी को अर्पित करें। कन्या राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
भावनाएं थोड़ी उलझन में रहेंगी। पुराने रिश्ते में सुधार हो सकता है, लेकिन मन की बात कहना ज़रूरी है। चुप रहना ठीक नहीं होगा।
उपाय: शुक्रवार को माँ दुर्गा को गुलाबी फूल अर्पित करें। तुला राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
आप और आपके साथी के बीच प्यार बढ़ेगा। पहले से चला आ रहा झगड़ा खत्म हो सकता है, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर बहस से बचें।
उपाय: मंगलवार को लाल फूल हनुमान जी को चढ़ाएं। वृश्चिक राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
पार्टनर के साथ कहीं घूमने या किसी कार्यक्रम में जाने का मौका मिलेगा। उनका साथ और प्यार मिलेगा। सिंगल लोग ऑनलाइन किसी से जुड़ सकते हैं।
उपाय: गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें। धनु राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
आप भावनात्मक सुरक्षा चाहते हैं। अगर कोई तीसरा आपकी ज़िंदगी में टांग अड़ा रहा है, तो स्थिति को तुरंत संभालें। सच और साफ नीयत से आगे बढ़ें।
उपाय: शनिवार को शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं। मकर राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
रिश्ते में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन बातचीत से हर बात सुलझाई जा सकती है। कोई पुराना प्रेमी फिर से संपर्क कर सकता है।
उपाय: शनिवार को काले तिल का दान करें। कुंभ राशि का साप्ताहिक लव राशिफल
प्रेम के लिहाज से यह सप्ताह आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। पार्टनर के साथ खूबसूरत समय बितेगा। सिंगल लोगों को किसी करीबी दोस्त से प्रेम हो सकता है।
उपाय: गुरुवार को हल्दी और चने की दाल का दान करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।