अगस्त का पहला सप्ताह आरंभ हो गया है। आपका पेशेवर जीवन में क्या नई चुनौतियां और अवसर लेकर आ रहा है? क्या आपकी राशि में इस सप्ताह पदोन्नति के योग बन रहे हैं या करियर पर कुछ संकटों का सामना करना पड़ सकता है? ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हर व्यक्ति के जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है और इससे आपकी राशि पर भी गहरा असर हो सकता है। यह साप्ताहिक राशिफल आपको बताएगा कि इस अवधि में आपकी राशि के लिए कौन से उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। कुछ राशियों के जातकों को जहां अपनी मेहनत का फल मिल सकता है, वहीं कुछ को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। अगर आप भी मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए होने भविष्यफल की जानकारी लेना चाहते हैं तो यहां उज्जैन के पंडित मनीष शर्मा ही से जानें 04 से 10 अगस्त के साप्ताहिक राशिफल के बारे में।
सप्ताह की शुरुआत आर्थिक समस्याओं और कार्य में देरी के साथ हो सकती है। सोमवार को वाहन, जल और बिजली से जुड़े किसी भी काम में सावधानी बरतें। मंगलवार से समय आपके अनुकूल हो सकता है। करीबियों से आपको सहयोग मिलेगा और रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। बुधवार को जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। गुरु और शुक्रवार को कार्यों में व्यस्तता रहेगी, लेकिन पिता का सहयोग मिलेगा। शनिवार को धन लाभ और शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।
उपाय: शिवालय में चंदन और माखन-मिश्री चढ़ाएं। मेष साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
इस सप्ताह चंद्र की दृष्टि आपको राहत प्रदान करेगी। इस सप्ताह आपके पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। हालांकि मंगलवार और बुधवार को आय में कमी हो सकती है और किसी चोट का भय है। पारिवारिक सहयोग कम मिलेगा और सप्ताह का अंत आपके लिए अनुकूल हो सकता है। इस सप्ताह आपको ऋण से छुटकारा मिल सकता है और व्यापार में सफलता के योग हैं। शनिवार आपके लिए बहुत शुभ दिन रहेगा।
उपाय: शिवालय में सफेद फूल और फल चढ़ाएं। वृषभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत में आपको भविष्य को लेकर चिंता हो सकती है। सोमवार शाम से हालात सुधर सकते हैं। किसी मनचाही वस्तु की प्राप्ति हो सकती है और मित्रों से मुलाकात संभव है। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। शुक्रवार को तनाव बढ़ सकता है, लेकिन शनिवार को फिर से सफलता और आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है।
क्या करें: शिवालय में आक का फूल चढ़ाएं और जरूरतमंदों को काम की चीजें दान करें। मिथुन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
यह सप्ताह आपके लिए सुखद रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है और धन लाभ के योग हैं। बुधवार और गुरुवार को व्यापार में नया प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। शुक्रवार को व्यय अधिक हो सकता है और शिक्षा से जुड़े लोगों को संसाधनों की कमी हो सकती है। शनिवार को कार्यों में तेजी आ सकती है।
उपाय: शिवालय में चंदन, सफ़ेद फूल और मिष्ठान्न अर्पित करें। कर्क साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत में आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मंगलवार से भाग्य आपका साथ देगा। इस सप्ताह संतान सुख मिलेगा और विरोधियों पर विजय पाने में सफल रहेंगे। गुरुवार और शुक्रवार को किसी भी तरह की गुप्त बातें साझेदारों से साझा न करें। शनिवार को आपको लाभ और सामाजिक प्रशंसा मिलेगी।
उपाय: शिवालय में सफ़ेद वस्त्र और नारियल चढ़ाएं। सिंह साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
तृतीय चंद्र आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा। अचानक कई बड़े लाभ के आसार बन सकते हैं। साथ ही जिम्मेदारी भी बढ़ेगी। नई संपत्ति खरीदने वालों के लिए आज शुभ समय हो सकता है। आपके सभी कार्य मन मुताबिक होंगे एवं सुखद समाचारों की प्राप्ति होगी। आलस्य भी बना रहेगा। मंगल एवं बुधवार को छोटे-मोटे विवाद आपका मनोबल तोड़ने का प्रयास करेंगे किंतु उनको नजरअंदाज करना जरूरी है। आज के दिन व्यय भी बढ़ सकता है। आपकी आय कम हो सकती है। वाहन से कष्ट एवं परिवार में विवाद हो सकता है। गुरु एवं शुक्रवार विशेष सफलता दिलाने वाले होंगे। आय में वृद्धि के साथ सहयोग की प्राप्ति भी होगी।
उपाय-शिवालय में मिष्ठान्न भोग एवं श्वेत वस्त्र चढ़ाएं। कन्या साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
द्वितीय चंद्र यह जमीन या स्थाई संपत्ति से संबंधित किसी बड़े लाभ को दिला सकता है। कानूनी विजय एवं रुकावटों को समाप्त करेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा एवं मनचाहे कार्य होने से प्रसन्नता रहेंगी। सफलता की राह में केवल क्रोध ही बाधा बनेगा अत: उससे बचने का प्रयास करें। मित्रों से दूरी बनाकर नही रखें, एवं सभी को सम्मान प्रदान करें। मंगल एवं बुधवार को भाईयों से सहयोग प्राप्त होंगा। करियर में आकर्षक प्रस्ताव मिल सकते है। त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती है। गुरु एवं शुक्रवार निराशाजनक दिन रह सकते हैं।
उपाय-शिवालय में घी एवं मिष्ठान्न अर्पित करें। तुला साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
चंद्र का गोचर आपकी राशि में हो रहा है, सप्ताह में आरंभिक सफलताएं मिलेंगी। आपकी आय बढ़ेगी एवं मित्रों से मुलाकात होगी। दोस्तों से सहयोग की प्राप्ति होगी। आपके कार्य में आ रही बाधाएं समाप्त होंगी। बेरोजगारों को अवसरों की प्राप्ति होगी। आपके कारोबार में तेजी रहेगी। मंगल एवं बुधवार भी आपके लिए बेहतर दिन रहेंगे। गुरु एवं शुक्रवार में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन धन संबंधी समस्याएं नहीं आएंगी। स्वयं के प्रति हो रहे विरोधों को समाप्त करने में सफल होंगे। वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
सप्ताह की शुरुआत में मानसिक अशांति और आर्थिक समस्या रह सकती है। सोमवार शाम से आपके जीवन में सुधार होगा। मंगल और बुधवार को कार्य में सफलता मिलेगी। शुक्रवार को नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग हैं। शनिवार को जमीन से लाभ मिल सकता है और पारिवारिक समय का आनंद मिलेगा।
उपाय: शिवालय में चावल और गुड़ अर्पित करें। धनु साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
रवि और सोमवार को आर्थिक वृद्धि होगी। मंगलवार-बुधवार को स्वास्थ्य और खर्च से जुड़ी समस्याएं आ सकती हैं। शुक्रवार और शनिवार विशेष लाभदायक रहेंगे। कोई बड़ा कार्य पूरा हो सकता है।
क्या करें: शिवालय में पूजन करें और सफेद फूल चढ़ाएं। मकर साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
शुभ ग्रहों के कारण सप्ताह की शुरुआत अनुकूल होगी। प्रेम प्रस्तावों में सफलता और संतान से खुशी मिलेगी। शुक्रवार को आपके जीवन में खर्च बढ़ सकता है और विरोधियों से सावधान रहें। शनिवार को विजय मिल सकती है और पारिवारिक सहयोग की प्राप्ति होगी।
उपाय: शिवालय में मिष्ठान्न और चंदन चढ़ाएं। कुंभ साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
इस सप्ताह की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ होगी। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है और भाइयों से सहयोग मिलेगा। बुधवार को कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है और आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। शनिवार को आर्थिक समस्या और सेहत संबंधी परेशानी हो सकती है।
उपाय: मूंग और उड़द के आटे का दीपक शिवालय में जगाएं। मीन साप्ताहिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।