सनातन धर्म में महागौरी की पूजा विशेष अनुष्ठानों में से एक माना जाता है। वहीं शारदीय नवरात्रि का आठवां दिन ही मां महागौरी को समर्पित है। इस दिन मां महागौरी की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही विपदाएं दूर हो जाती है। साथ ही सुख-समृद्धि और सौभाग्य में भी वृद्धि होतीहै।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ऐसी मान्यता है कि नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। आपको बता दें, मां महागौरी भगवान शिव की अर्घांगिनी हैं। अगर इस दिन विधिवत रूप से पूजा-अर्चना किया जाए, तो व्यक्ति को उत्तम परिणाम मिलते हैं। अब ऐसे में नवरात्रि के आठवें दिन किस विधि से मां महागौरी की पूजा किस विधि से करें और पूजन सामग्री क्या है और पूजा का महत्व क्या है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानतें हैं।
मां महागौरी देवी दुर्गा का एक स्वरूप हैं और उन्हें शक्ति, समर्पण और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। मां महागौरी का रंग अत्यंत उज्ज्वल और शुभ्र है, जो पूर्णता और शुद्धता का प्रतीक है। उनका वाहन बैल (नंदी) है, जो शक्ति और साहस का प्रतीक है। मां महागौरी के हाथों में त्रिशूल और डमरू होता है, जो उन्हें शक्ति और संतुलन प्रदान करते हैं। उनका चेहरा हमेशा सुख और शांति से भरा होता है, जो भक्तों को सुकून और प्रेरणा देता है। मां महागौरी की पूजा से भक्तों को मानसिक और शारीरिक शुद्धता के साथ-साथ जीवन में सफलता और समृद्धि प्राप्त होती है।
महागौरी माता की पूजा नवरात्रि के आठवें दिन की जाती है।
इसे जरूर पढ़ें - Shardiya Navratri 2024: नवरात्रि के पहले दिन इन खास उपायों से करें माता रानी को प्रसन्न, बदल सकती है आपकी किस्मत
मां महागौरी को सफेद रंग की मिठाई का भोग जरूर लगाएं। इससे माता शीघ्र प्रसन्न होती हैं। आप खीर, दूध की बर्फी, मालपुआ, नारियल के लड्डू आदि अर्पित कर सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Navratri 2024 Nine Days Colour List: शारदीय नवरात्रि के नौ दिनों में पहनें इन रंगों के कपड़े, माता दुर्गा की बनी रहेगी कृपा
मां महागौरी को सफेद रंग के फूल बहुत प्रिय होते हैं। सफेद रंग शांति और पवित्रता का प्रतीक है, जो मां महागौरी के स्वभाव को दर्शाता है। आप चमेली का फूल अर्पित कर सकते हैं।
मां महागौरी को शांति और सुख की देवी माना जाता है। उनकी पूजा करने से मन शांत होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। मां महागौरी को युवा और सौंदर्य की देवी भी माना जाता है। उनकी पूजा करने से व्यक्ति का सौंदर्य बढ़ता है और युवा बना रहता है। वारी कन्याएं विवाह के लिए मां महागौरी की पूजा करती हैं। माना जाता है कि उनकी कृपा से शीघ्र विवाह होता है। राहु ग्रह से पीड़ित लोग मां महागौरी की पूजा करके राहु दोष से मुक्ति पा सकते हैं। मां महागौरी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।