
भारतीय परंपरा और शास्त्रों में समय के महत्व को बहुत गहराई से समझाया गया है। माना जाता है कि पूरे 24 घंटों में कुछ क्षण ऐसे होते हैं जब प्रकृति और ब्रह्मांड की सकारात्मक ऊर्जा अपने चरम पर होती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इन विशेष समयों पर हमारी जुबान पर स्वयं माता सरस्वती विराजमान होती हैं और उस वक्त बोली गई कोई भी बात या मांगी गई इच्छा सच हो जाती है। विशेष रूप से 'ब्रह्म मुहूर्त' और 'गोधूलि बेला' को आध्यात्मिक रूप से बहुत शक्तिशाली माना गया है क्योंकि ये समय संधिकाल के होते हैं। आइये जानते है इस बारे में वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से विस्तार में।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह सूर्योदय से लगभग 1 घंटा 36 मिनट पहले शुरू होता है। आयुर्वेद और शास्त्रों के अनुसार, यह दिन का सबसे पवित्र समय है। इस समय वातावरण बिल्कुल शांत होता है और प्रदूषण का स्तर सबसे कम होता है।

माना जाता है कि इस वक्त ब्रह्मांडीय शक्तियां (Cosmic Energies) सबसे अधिक सक्रिय होती हैं। अगर आप इस समय उठकर शांत मन से अपनी किसी इच्छा का संकल्प लेते हैं या प्रार्थना करते हैं तो वह सीधे ईश्वर तक पहुंचती है।
यह भी पढ़ें- किसी को भी उधार देने से पहले कर लें ये 1 काम, समय पर लौट आएगा पैसा
इस समय मन एकाग्र होता है, इसलिए जो भी शब्द हम बोलते हैं वे हमारे अवचेतन मन में गहराई तक उतर जाते हैं और हकीकत में बदलने लगते हैं।
गोधूलि बेला वह समय है जब दिन ढल रहा होता है और रात शुरू होने वाली होती है यानी सूर्यास्त का समय। प्राचीन काल में यह वह समय होता था जब गायें जंगल से चरकर घर वापस लौटती थीं और उनके खुरों से उड़ने वाली धूल के कारण इसे 'गोधूलि' कहा गया।

हिंदू धर्म में इसे बहुत मंगलकारी माना जाता है। इस समय को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के आगमन का समय भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस वक्त घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाने और सकारात्मक बातें बोलने से घर में सुख-समृद्धि आती है।
यह भी पढ़ें- Gamle Ka Upay: क्या आपके भी घर में है कोई खाली गमला तो कर लें ये 1 काम, घर में नहीं घुस पाएगी नकारात्मक ऊर्जा
इस समय मांगलिक कार्य करना या मन ही मन अपनी प्रार्थना दोहराना बहुत फलदायी माना जाता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।