Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:58 AM IST
Monday born Personality in Hindi

सोमवार को जन्में बच्चों से जुड़े ये 3 सीक्रेट्स नहीं जानते होंगे आप

सोमवार को जन्में लोगों का भविष्य उत्तम होता है। हालांकि चंद्रमा की बदलती चाल, दिशा और दशा के कारण इन्हें मानसिक रूप से तकलीफें ज्यादा मिलती हैं जीवन में क्योंकि चंद्रमा मन का कारक माने जाते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-08-01, 16:00 IST

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि व्यक्ति के जन्म दिन और तिथि का उसके भविष्य से गहरा नाता होता है। जन्म के दिवस और तिथि के अनुसार ही कुंडली बनाई जाती है और उस कुंडली में ग्रहों की दिशा और दशा की शुभता या अशुभता निर्मित होती है। जिस दिन पर किसी भी व्यक्ति का जन्म होता है उस दिन यानी कि वार पर किसी न किसी ग्रह का आधिपत्य होता है। 

उसी ग्रह के अनुसार उस दिन पर जन्में लोगों की पर्सनालिटी बनती है या यूं कहें कि उस दिन पर जन्में लोगों के व्यक्तित्व में उस दिन के ग्रह का प्रभाव देखने को मिलता है। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं सोमवार को जन्में लोगों से जुड़ी कुछ खास बातें और साथ ही जानेंगे इनके पांच वो सीक्रेट्स जिनके बारे में पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। 

सोमवार को जन्में लोगों के ग्रह और देव कौन हैं?

What do they say about children born on a Monday

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सोमवार को जन्में लोगों के देवता शिव जी हैं। इसके अलावा, सोमवार का दिन चंद्रमा के आधीन आता है। ऐसे में सोमवार को जन्में लोगों के ग्रह स्वामी चंद्रमा हैं। 

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर बेलपत्र सीधा चढ़ाना चाहिए या उल्टा? आप भी जानें

सोमवार को जन्में लोगों का भविष्य कैसा होता है?

सोमवार को जन्में लोगों का भविष्य उत्तम होता है। हालांकि चंद्रमा की बदलती चाल, दिशा और दशा के कारण इन्हें मानसिक रूप से तकलीफें ज्यादा मिलती हैं जीवन में क्योंकि चंद्रमा मन का कारक माने जाते हैं। 

सोमवार को जन्में लोगों से जुड़े कौन से रहस्य हैं?  

What is the lucky color for Monday borns

सोमवार को जन्में लोगों के जीवन में एक बार ऐसा समय जरूर आता है जब उन्हें सब कुछ गवाना पड़ सकता है। हालांकि बाद में ये लोग जल्दी ही सब कुछ दोबारा पा लेते हैं लेकिन एक समय पर भारी हानि होती है।

यह भी पढ़ें: शिवलिंग पर चढ़ा हुआ प्रसाद खाने से क्या होता है?

सोमवार को जन्में लोगों को शनिदेव कभी नहीं सताते हैं। इन लोगों के जीवन में परेशानियां आती हैं लेकिन शनि का कोप इन्हें नहीं सताता। कुंडली में भी शनि की स्थिति शुभ बनी रहती है क्योंकि शनि शिव भक्त हैं। 

सोमवार को जन्में लोगों के जीवन में राहु का दुष्प्रभाव ज्यादा देखने को मिलता है। राहु के दुष्प्रभाव की मार हमेशा सोमवार को जन्में लोगों को झेलनी पड़ती है। इसी कारण से इन्हें सफलता भी देरी से मिलती है।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जा सकते हैं कि आखिर सोमवार को जन्में लोगों से जुड़े कौन से 5 सीक्रेट्स हैं जिनके बारे में पता लगाना बहुत मुश्किल होता है। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।     

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;