May Second Pradosh Vrat 2025: मई के दूसरे प्रदोष व्रत पर पाना चाहती हैं भगवान शिव की कृपा, तो जरूर करें इन चीजों का दान

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने का विधान है। अब ऐसे में अगर आप भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहती हैं तो इस दिन कुछ चीजों का दान करने का विशेष महत्व है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
may second pradosh vrat 2025 what things should be donate for lord shiva blessings

सनातन धर्म में प्रदोष व्रत की पूजा-अर्चना विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ किया जाए तो व्यक्ति को आर्थिक लाभ हो सकता है और जीवन में चल रही सभी समस्याओं से भी छुटकारा मिल सकता है। यह व्रत व्यक्ति को सभी कष्टों से छुटकारा दिलाने के लिए उत्तम फलदायी माना गया है। आपको बता दें, हर महीने प्रदोष व्रत पड़ता है और हर माह का प्रदोष व्रत अलग-अलग प्रभाव का माना जाता है। अब ऐसे में इस तिथि में दान-पुण्य करने का विशेष विधान है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि मई प्रदोष व्रत में किन चीजों का दान करने से लाभ हो सकता है।

मई महीने के प्रदोष व्रत के दिन करें अन्न का दान

hindu-beliefs

हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत के दिन अन्न का दान करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है और प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करने से व्यक्ति को कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। अन्न का दान करने से कुंडली में स्थित ग्रहदोष की स्थिति सही हो सकती है। प्रदोष व्रत के दिन अन्न दान करने के दौरान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दान हमेशा सुबह या फिर शाम के समय करें। इससे जीवन में कभी भी आर्थिक समस्याएं नहीं बनती है।

मई महीने के प्रदोष व्रत के दिन करें सफेद मिठाई का दान

मई महीने के प्रदोष व्रत के दिन सफेद मिठाई का दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा कहा जाता है कि सफेद चीजों का दान करने से व्यक्ति की कुंडली में स्थित चंद्रमा की स्थिति मजबूत हो सकती है और व्यक्ति की मानसिक शांति बनी रहती है। इसलिए अगर आप जब भी प्रदोष व्रत के दिन दान कर रहे हैं तो भगवान शिव के मंत्रों का जाप जरूर करें।

इसे जरूर पढ़ें - Pradosh Vrat May 2025: मई में इन तिथियों पर पड़ेगा प्रदोष व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

मई महीने के प्रदोष व्रत के दिन करें काले तिल का दान

on-which-day-we-should-not-donate-black-sesame-seeds-1729074266434

मई महीने के प्रदोष के दिन काले तिल का दान जरूर करें। काले तिल का दान व्यक्ति को शनि के अशुभ प्रभावों से बचाता है और घर में कभी भी अकारण समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। काले तिल का दान व्यक्ति को रोगदोष से छुटकारा दिलाने में भी मदद करता है। इसलिए प्रदोष व्रत के दिन काले तिल का दान जरूर करें।

इसे जरूर पढ़ें - May Vrat or Tyohar List 2025: सीता नवमी, नृसिंह जयंती, बुद्ध पूर्णिमा से लेकर वट सावित्री व्रत तक मई में पड़ेंगे 1 दर्जन से भी ज्‍यादा बड़े त्‍योहार, जानें शुभ तिथियां और मुहूर्त

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP