Sun Feb 15, 2026 | Updated 11:23 AM IST
 mars transit in capricorn

Mangal Ruchak Rajyog: 16 जनवरी को बन रहा है मंगल का रूचक राजयोग, मेष समेत इन 3 राशियों को मिलेगा अपार धन

इस साल जनवरी के महीने में मंगल का गोचर धनु से निकलकर मकर राशि में होने वाला है। इस गोचर से एक विशेष योग बन रहा है जिसे रूचक राजयोग के नाम से जाना जा रहा है। आइए जानें इससे किन राशियों को लाभ हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-15, 16:47 IST

जब भी कोई ग्रह किसी राशि में गोचर करता है तो कई शुभ-अशुभ योग बनते हैं। ऐसे ही इस साल की शुरुआत में ही यानी कि 16 जनवरी को मंगल धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस दौरान एक विशेष योग बन रहा है जिसे रूचक राजयोग के नाम से जाना जा रहा है। यह राजयोग कई राशियों के लिए लाभदायक हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 16 जनवरी 2026 को ग्रहों के सेनापति मंगल, अपनी मित्र राशि धनु से विदा लेकर परम उच्च राशि मकर में प्रवेश करने वाले हैं। मकर राशि को हमेशा से ही कर्म और व्यवस्था का प्रतीक माना जाता है और इसी वजह से इस राशि में मंगल का गोचर रूचक महापुरुष राजयोग का निर्माण करने जा रहा है। चूंकि मकर राशि में पहले से ही सूर्य और शुक्र ग्रह विद्यमान हैं, जिससे एक शक्तिशाली त्रिग्रही योग भी बन रहा है। आइए सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी से जानें मंगल का यह गोचर और शुभ योग किन राशियों के लिए सबसे ज्यादा सकारात्मक हो सकता है और इससे किन राशियों के लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं।

मेष राशि पर प्रभाव

मंगल का रूचक राजयोग का प्रभाव राशि चक्र की पहली राशि यानी मेष के लिए बहुत शुभ होगा और इस दौरान मेष राशि के जीवन में बहुत से सकारात्मक बदलाव होने वाले हैं।

mesh rashi effects on zodiac sign

मेष राशि के जातकों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि में मंगल आपके कर्म भाव अर्थात दशम भाव में उच्च स्थान पर गोचर करेंगे। यह कुल दीपक योग और रुचक योग कहलाता है। ऐसा माना जा रहा है कि इस योग के प्रभाव से मेष राशि के लोग मालामाल हो सकते हैं। 16 जनवरी के बाद से मेष राशि के लोगों के भीतर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आपके जीवन में बहुत से लाभ होने के योग हैं और आपको नौकरी में प्रमोशन भी मिल सकता है। यदि आप बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको इसमें लाभ होगा और मुनाफे के योग बनेंगे।

यह भी पढ़ें- Mangal Gochar January 2026: जनवरी में होने जा रहा है मंगल का मकर राशि में गोचर, इन 5 राशियों पर हो सकती है धन की वर्षा

वृश्चिक राशि पर प्रभाव

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर आपके जीवन में बहुत शुभ योग ला सकता है। उच्च स्थान पर बैठे मंगल आपकी मेहनत को सही दिशा देने में मदद करेंगे। इस दौरान आपको किसी धार्मिक यात्रा, विदेश यात्रा या लंबे समय से रुके हुए कामों के पूरा होने के योग बन रहे हैं। मंगल के रूचक राज योग के प्रभाव से आपकी नौकरी में पदोन्नति होने के योग हैं और व्यापार में भी मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपके रिश्ते भी मजबूत होंगे और अगर आप जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आपको जीवनसाथी मिल सकती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Astrologer Parduman Suri (@astro_parduman)

यह भी पढ़ें- Vrishchik Love Rashifal 2026: प्रेम में वफादारी की परीक्षा या रिश्तों में दूरी? जानें क्या कहता है वृश्चिक राशि का वार्षिक लव राशिफल

mangal gochar effects

मकर राशि पर प्रभाव

मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर पंचम भाव में है। यह स्थान आपकी बुद्धि, ज्ञान और निर्णय क्षमता को तीक्ष्ण बनाता है। आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी और आपके लिए धन लाभ के योग भी हैं। इस दौरान आपके जीवन में कई बदलाव आ सकते हैं और आपको वर्कप्लेस में लाभ मिल सकते हैं। मंगल का रूचक राजयोग आपकी नौकरी में प्रमोशन के योग भी बना सकता है। इस योग से आपके जीवन में अचानक धन लाभ के योग बन सकते हैं और आपको व्यापार में भी मुनाफा हो सकता है।

अगर आपकी राशि भी इनमें से है तो आपके लिए जल्द ही शुभ योग बन सकते हैं। आपको इसके अनुसार ही आगे की योजनाएं बनाने की जरूरत है।  हालांकि ऐसी ज्योतिषीय भविष्यवाणियां केवल आपके मार्गदर्शन के लिए हैं और इन्हें व्यक्तिगत निर्णय लेने के लिए एकमात्र आधार मानना ठीक नहीं है। यह आपको सही निर्णय लेने में मदद करेंगे।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Shutterstock.com

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;