image

Maha Shivratri 2025 Shiv Chalisa Path: महाशिवरात्रि पर करें शिव चालीसा का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि और शांति

Mahashivratri 2025 Shiv Chalisa Path: हिन्दू धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का बहुत ज्यादा महत्व है। यह पर्व भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। 
Editorial
Updated:- 2025-02-22, 17:02 IST

Mahashivratri 2025 Shiv Chalisa Path: इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी 2025 को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में इस पावन पर्व का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ और देवी पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।
महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की आराधना करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन व्रत रखने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। कहा जाता है कि महादेव की उपासना करने से कठिन से कठिन कार्य भी सहज रूप से संपन्न हो जाते हैं।
इसके अलावा, महाशिवरात्रि पर पूजा के बाद शिव चालीसा का पाठ करने से भक्तों को विशेष फल मिलता है। जो भी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ शिव चालीसा का पाठ करता है, उसकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं। यहां शिव चालीसा दी जा रही है, जिसे आप पूजा के दौरान पढ़ सकते हैं और भोलेनाथ की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर करें शिव चालीसा(Shiv Chalisa Lyrics In Hindi)

Maha shivratri Puja path

॥ दोहा ॥
जय गणेश गिरिजा सुवन,मंगल मूल सुजान।
कहत अयोध्यादास तुम,देहु अभय वरदान॥

॥ चौपाई ॥
जय गिरिजा पति दीन दयाला।सदा करत सन्तन प्रतिपाला॥
भाल चन्द्रमा सोहत नीके।कानन कुण्डल नागफनी के॥

अंग गौर शिर गंग बहाये।मुण्डमाल तन क्षार लगाए॥
वस्त्र खाल बाघम्बर सोहे।छवि को देखि नाग मन मोहे॥

मैना मातु की हवे दुलारी।बाम अंग सोहत छवि न्यारी॥
कर त्रिशूल सोहत छवि भारी।करत सदा शत्रुन क्षयकारी॥

नन्दि गणेश सोहै तहँ कैसे।सागर मध्य कमल हैं जैसे॥
कार्तिक श्याम और गणराऊ।या छवि को कहि जात न काऊ॥

देवन जबहीं जाय पुकारा।तब ही दुख प्रभु आप निवारा॥
किया उपद्रव तारक भारी।देवन सब मिलि तुमहिं जुहारी॥

तुरत षडानन आप पठायउ।लवनिमेष महँ मारि गिरायउ॥
आप जलंधर असुर संहारा।सुयश तुम्हार विदित संसारा॥

त्रिपुरासुर सन युद्ध मचाई।सबहिं कृपा कर लीन बचाई॥
किया तपहिं भागीरथ भारी।पुरब प्रतिज्ञा तासु पुरारी॥

दानिन महँ तुम सम कोउ नाहीं।सेवक स्तुति करत सदाहीं॥
वेद माहि महिमा तुम गाई।अकथ अनादि भेद नहिं पाई॥

प्रकटी उदधि मंथन में ज्वाला।जरत सुरासुर भए विहाला॥
कीन्ही दया तहं करी सहाई।नीलकण्ठ तब नाम कहाई॥

पूजन रामचन्द्र जब कीन्हा।जीत के लंक विभीषण दीन्हा॥
सहस कमल में हो रहे धारी।कीन्ह परीक्षा तबहिं पुरारी॥

एक कमल प्रभु राखेउ जोई।कमल नयन पूजन चहं सोई॥
कठिन भक्ति देखी प्रभु शंकर।भए प्रसन्न दिए इच्छित वर॥

जय जय जय अनन्त अविनाशी।करत कृपा सब के घटवासी॥
दुष्ट सकल नित मोहि सतावै।भ्रमत रहौं मोहि चैन न आवै॥

त्राहि त्राहि मैं नाथ पुकारो।येहि अवसर मोहि आन उबारो॥
लै त्रिशूल शत्रुन को मारो।संकट ते मोहि आन उबारो॥

मात-पिता भ्राता सब होई।संकट में पूछत नहिं कोई॥
स्वामी एक है आस तुम्हारी।आय हरहु मम संकट भारी॥

धन निर्धन को देत सदा हीं।जो कोई जांचे सो फल पाहीं॥
अस्तुति केहि विधि करैं तुम्हारी।क्षमहु नाथ अब चूक हमारी॥

शंकर हो संकट के नाशन।मंगल कारण विघ्न विनाशन॥
योगी यति मुनि ध्यान लगावैं।शारद नारद शीश नवावैं॥

नमो नमो जय नमः शिवाय।सुर ब्रह्मादिक पार न पाय॥
जो यह पाठ करे मन लाई।ता पर होत है शम्भु सहाई॥

ॠनियां जो कोई हो अधिकारी।पाठ करे सो पावन हारी॥
पुत्र होन कर इच्छा जोई।निश्चय शिव प्रसाद तेहि होई॥

Shiv chalisa path

इसे भी पढ़ें- Maha Shivratri 2025 Water Offering Mantra: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए कौन सा मंत्र बोलें?

पण्डित त्रयोदशी को लावे।ध्यान पूर्वक होम करावे॥
त्रयोदशी व्रत करै हमेशा।ताके तन नहीं रहै कलेशा॥

धूप दीप नैवेद्य चढ़ावे।शंकर सम्मुख पाठ सुनावे॥
जन्म जन्म के पाप नसावे।अन्त धाम शिवपुर में पावे॥
कहैं अयोध्यादास आस तुम्हारी।जानि सकल दुःख हरहु हमारी॥

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि के दिन मिट्टी का पार्थिव शिवलिंग बनाने के दौरान इन नियमों का करें पालन, जानें नियम

॥ दोहा ॥

नित्त नेम उठि प्रातः ही,पाठ करो चालीसा।
तुम मेरी मनोकामना,पूर्ण करो जगदीश॥

मगसिर छठि हेमन्त ॠतु,संवत चौसठ जान।
स्तुति चालीसा शिवहि,पूर्ण कीन कल्याण॥

इसे भी पढ़ें- महाशिवरात्रि पर जरूर करें बटेश्वर महादेव के दर्शन, जानें इस शिव मंदिर के चमत्कारी किस्से

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;