Maha Kumbh Snan Niyam 2025: गृहस्थ लोगों को महाकुंभ स्नान करने से पहले इन नियमों का करना चाहिए पालन, जानें महत्व

हिंदू धर्म में महांकुभ को बेहद सौभाग्यशाली और महत्वपूर्ण माना जाता है। अब ऐसे में इस दौरान गृहस्थ लोगों को किन नियमों का पालन करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
kumbh snan niyam for family married people things to know before taking bath in mahakumbh

अब जल्द ही कुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है। महाकुंभ को धर्म और आस्था का कुंभ कहा जाता है। सबसे बड़ा मेला महाकुंभ को पूर्ण कुंभ भी कहा जाता है। यह 12 साल के बाद लगता है। ऐसी मान्यता है कि कुंभ स्नान करने से व्यक्ति के जीवन में आने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती है और सभी कर्मों के पाप धूल जाते हैं। महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए देश-विदेश से लोग आते हैं और संगम किनारे स्नान करते हैं, इस साल लगभग 40 करोड़ लोग कुंभ मेले में आस्था और सौभाग्य की डुबकी लगाएंगे। आपको बता दें, इस साल महाकुंभ का आरंभ 13 जनवरी से होने जा रहा है और इसका समापन 26 फरवरी 2025 को होगा। अब ऐसे में गृहस्थ लोग अगर महाकुंभ स्नान के लिए जा रहे हैं, तो किन नियमों का पालन करने से शुभ परिणाम मिल सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

गृहस्थ लोग महाकुंभ के दौरान इन नियमों का करें पालन

mahakumbh

  • महाकुंभ के दौरान नागा साधुओं को सबसे पहले स्नान करने का विशेष अधिकार प्राप्त है। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसका धार्मिक महत्व बहुत गहरा है। नागा साधुओं को भगवान शिव के परम भक्त माना जाता है और उनकी तपस्या और साधना के कारण उन्हें यह सम्मान दिया जाता है। इसलिए गृहस्थ लोगों से पहले नागा साधुओं को शाही स्नान करना चाहिए।
  • यदि आप महाकुंभ में स्नान करने जा रहे हैं और आप शादीशुदा हैं, तो आपको 5 बार डुबकी लगानी चाहिए। ऐसा मानना है कि अगर आप 5 बार डुबकी नहीं लगाएंगे तो आपका स्नान पूरा नहीं माना जाएगा।
  • कुंभ मेला के पवित्र स्नान के पुण्य को और अधिक बढ़ाने के लिए, प्रयागराज में स्थित लेटे हुए हनुमान जी या नागावासुकी मंदिर में जाकर दर्शन अवश्य करें। मान्यताओं के अनुसार, इन मंदिरों के दर्शन के बिना भक्तों की धार्मिक यात्रा अधूरी मानी जाती है।

इसे जरूर पढ़ें - Mahakumbh 2025 Prayagwal: क्या होता है महाकुंभ में प्रयागवाल? क्यों होती है अहम भूमिका? कई लोगों को नहीं पता होगी यह बात!

शाही स्नान करने की तिथियां यहां पढ़ें

mahakumbh 2025 in hindi

महाकुंभ के दौरान शाही स्नान करने के लिए गृहस्थ लोग तिथियों के बारे में विस्तार से जान लें।

  • 13 जनवरी 2025 - पौष पूर्णिमा
  • 14 जनवरी 2025 - मकर संक्रांति
  • 29 जनवरी 2025 - मौनी अमावस्या
  • 3 फरवरी 2025 - वसंत पंचमी
  • 12 फरवरी 2025 - माघ पूर्णिमा
  • 26 फरवरी 2025 - महाशिवरात्रि पर्व

इसे जरूर पढ़ें - Maha Kumbh 2025: क्या होता है कल्पवास? जानें महाकुंभ में इसके नियम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP