आने वाला साल आपके लिए क्या नया लेकर आ रहा है। आपको किन चुनौतियों का सामना करना होगा और क्या शुभ समाचार आपको प्राप्त होंगे। यह जानने के लिए आप टैरो कार्ड रीडर मौनिका शर्मा द्वारा बताए गए राशिफल को पढ़ सकती हैं।
मेष
वैवाहिक जोड़ों के लिए यह वर्ष सुखद अनुभव लेकर आ सकता है। आपके घर में नन्हे मुन्ने की किलकारियां गूंज सकती है। पति-पत्नी के बीच प्रेम संबंधों में सुधार होगा। जो लोग अपनी संतान की शादी का विचार कर रहे हैं, वे ऐसा कर पाएंगे। किसी रिश्तेदार के साथ गलतफहमी के कारण रिश्ते टूट गए हैं, तो इस वर्ष जुड़ जाएंगे। इस वर्ष आप परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकती हैं, परिवार के मान सम्मान में इस वर्ष वृद्धि होगी। आपको भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
आर्थिक लिहाज से भी यह वर्ष आपके लिए अच्छा होगा। इस वर्ष आपकी किस्मत खुल सकती है। आपके लिए यह वष्र काफी भाग्यशाली हो सकता है। आप इस वर्ष अपने लिए कोई संपत्ति बना सकते हैं। टूर एवं ट्रैवल और होटल व्यापारियों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा और आप किसी नए काम की शुरुआत भी कर सकते हैं। नौकरी करने वालो को प्रमोशन मिल सकता है और आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। बॉस के साथ आपके संबंध भी अच्छे बनेंगे। हो सकता है कि आपको विदेश यात्रा पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हो।
सेहत के लिहाज से आपके लिए यह वर्ष मध्यम सुख लेकर आएगा। आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप लंबी यात्रा पर न जाएं। अगस्त के बाद आपकी स्थिति में सुधार आएगा। आपको व्यायाम करने की सलाह दी जाती है और आपको बाहर की जगह घर का भोजन करना चाहिए।
विद्यार्थियों के लिए भी यह वर्ष अच्छी उपलब्धियां लेकर आ रहा है और आप यदि किसी प्रतियोगिता में हिस्सा लेती हैं तो आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। शिक्षा के उद्देश्य से आपको विदेश जाने का मौका भी मिलेगा।
वृषभ
वर्ष 2024 में आपके परिवार में तनाव एवं कलह का वातावरण बन सकता है। आकस्मिक रूप से कोई दुर्घटना भी हो सकती है। पति-पत्नी के बीच यह वर्ष कष्टकारी रहेगा और आपके छोटी-छोटी बातों में झगड़े हो सकते हैं। आपके बीच में प्रेम की कमी रहेगी और आपसी सामंजय बैठाने में भी आपको दिक्कत आएगी। जो जातक सिंगल है, उन्हें इस वर्ष रिलेशनशिप में आने का मौका मिलेगा। जिनकी शादी की बात चल रही है, उनका रिश्ता बनते-बनते टूट सकता है। अपने जीवन में किसी अनजान व्यक्ति को महत्व न दें। माता-पिता से सलाह लें।
आर्थिक दृष्अि से यह वर्ष आपके लिए लाभदायक रहेगा। आप नया घर खरीद सकते हैं या फिर नया घर बनवा सकते हैं। आपका जो पैसा विवादों में फंसा हुआ है वो आपको वापिस मिल जाएगा। आप इस वर्ष सोने या फिर हीरे के आभूषण खरीद सकते हैं। करियर के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए शुभ समाचार लाएगा। व्यापारियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा, मगर किसी भी प्रकार के बड़े निवेश से बचें। यदि आप कोई नया कार्य करना चाहते हैं, तेा आपको मार्च तक रुकना चाहिए। नौकरी पेशा लोगों को इस साल चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो इसमें जल्दबाजी न करें। अपने क्रोध को काबू में रखें जुलाई या अगस्त तक आप नौकरी बदल सकते हैं। आपकी आमदनी भी बढ़ जाएगी नई नौकरी भी मिल जाएगी।
सेहत के लिहाज से यह वर्ष आपके लिए उत्तम रहेगा। मन में अच्छे विचार आएंगे, जिससे आप मानसिक रूप से अच्छा महसूस करेंगे। अप्रैल में आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। अगस्त के बाद आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उलझन भरा रहेगा। आप जिस कोर्स में हैं आपको उसे छोड़ने का मन करेगा। आपके अंदर एकाग्रता की कमी रहेगी। आपको अपने माता-पिता या फिर गुरुजनों से परामर्श जरूर लेना चाहिए।
मिथुन
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा, आपके जीवन में परेशानियां भी आएंगी और खुशियों का भी आगमन होगा। आपको अपने रिश्तेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा। शादीशुदा जातक एक्स्ट्रा मेरिटियल अफेयर में फंस सकते हैं, जिससे आपके दांपत्य जीवन में समस्याएं बढ़ जाएंगी। परिवार के सदस्यों से थोड़ी बहुत नोक-झोक रह सकती है। सास और बहू के मध्या विवाद हो सकता है। नव विवाहित लोगों के लिए यह वर्ष खुशियों से भरा होगा। यदि आप कुंवारे हैं तो शादी के लिए प्रस्ताव आ सकते हैं।
इस साल आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको वाहन सुख मिल सकता है और निवेश किए हुए पैसों से लाभ मिलेगा। यदि आपका कोई विवाद चल रहा है और बात कोर्ट कचेहरी तक पहुंच गई है, तो फैसला आपके हक में जाएगा। आपकी आमदनी भी बढ़ सकती है और नए व्यापार में आपको तरक्की भी मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह वर्ष मिला-जुला रहेगा और कार्यस्थाल पर उन्हें चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अपने गुस्से पर आपको नियंत्रण रखने की जरूरत है। अगस्त के बाद से आपके लिए समय अच्छा रहेगा।
सेहत के दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बेहद सुखद रहेगा। मानसिक रूप से आप इस वर्ष काफी शांत महसूस करेंगे। छोटी-मोटी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। अपने खान-पान पर ध्यान जरूर दें।
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अत्यंत शुभ होगा यदि आप किस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसे प्राप्त करने में भी आपको सफलता मिलेगी।
कर्क
जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे और ससुराल पक्ष से आपकेा पूर्ण सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छा ताल-मेल हेगा और आप दोनों एक दूसरे का सहयोग करेंगे। प्रेमियों के लिए वर्ष अच्छा है। भाई-बहनों से मनमुटाव हो सकता है और जो लोग सिंगल हैं वो सिकी रिश्ते में भी आ सकते हैं। जो लोग प्रेम संबंध में हैं उन्हें अपने साथी की तरफ से विवाह का प्रस्ताव भी मिल सकता है।
आपकी आर्थिक स्थिति में भी इस वर्ष सुधार होगा, लंबे समय से आपको जो धन की कमी महसूस हो रही है, उसका निदान होगा। आपको बड़ा आर्थिक मुनाफा होगा। व्यापारियों के लिए फरवरी का महीना कोई नया काम करने के लिए अति उत्तम है। आप नए काम की शुरुआत अपने पार्टनर या फिर बच्चों के नाम पर करें। नौकरीपेशा है तो आपको इस वर्ष अच्छे अवसर प्राप्त होंगे और पदोन्नति मिलेगी। ऑसि के काम से आपको विदेश यात्रा भी करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपको तारीफ और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी।
सेहत के लिहाज से देखें तो आप अपनी नहीं अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। यदि आपको अपने शरीर में भी किसी बीमारी के कोई लक्षण दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत ही डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। आपको सलाह दी जाती है कि घर में सभी की सेहत अच्छी बनी रहे इसके लिए आपको नियमित नमक के पानी सो पोछा लगाना चाहिए।
विद्यार्थियों के लिए समया मिला जुला रहेगा, शुरुआत के कुछ महीनों में मानसिक तनाव रह सकता है। आप अपने भविष्य के बारे में कुछ ज्यादा ही सोचेंगे और इससे आपको स्ट्रेस हो जाएगा।
सिंह
साल की शुरुआत ही पारिवारिक विवाद से होगी। जमीन जायदाद को लेकर भाई बहनों में तनाव रहेगा। आपको इससे मानसिक परेशानी का सामना करना होगा। घर में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी। परंतु आप बहुत साहसी हैं और आत्मविश्वासी हैं, इसलिए आप हर मुश्किल का सामना आप कर पाएंगे। आप आधिक से अधिक धार्मिक यात्रा करेंगे। नव दंपति के लिए यह वर्ष ढेर सारी खुशियों से भरा हुआ है। इस वर्ष आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, निवेश करने वालों की तकदीर के ताले खुल सकते हैं1 इस वर्ष उनकी चांदी ही चांदी होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल शुभ रहेगा। आप लंबे समय से जिस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे थे, वह अवसर आपको इस वर्ष प्राप्त होगा।
अधिक कामकाज के कारण आपका गले और सिर में दर्द की बीमारी हो सकी है, बालों के गिरने की समस्या, पीठ दर्द जैसी समस्या भी हो सकती है। इस समय आप के व्यवाहर में गुस्सा और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। संयम बनाएं रखें और अपने गुस्से पर भ नियंत्रन रखें।
इस वर्ष आप रचनात्मक कार्यों में अधिक रुचि लेंगे, आपकेा अपनी प्रतिभा के लिए पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी और अपने करियर के लि आप कुछ सही निर्णय भी ले सकते हैं।
कन्या
इस वर्ष आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। शुरुआत के कुछ महीनों में आपका वैवाहिक जीवन जटिल रहेगा, आपको कभी-कभी ऐसा लगेगा कि आपका साथी आपसे कुछ छुपा रहा है। आप अपने पार्टनर को कुछ भला बुरा भी कह सकते हैं। जिससे आपके रिश्ते में मनमुटाव और तनाव बढ़ सकता है। आपकी वाणी से आपका रिश्ता खराब हो सकता है। इसलिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नव दंपति के लिए ये साल खुशियों से भरा रहेगा। बाहर यात्रा करने का मौका मिलेगा।
साल की शुरुआत व्यापारियों के लिए अच्छा रहेगा। आपको व्यापार में खूब मुनाफा होगा। ध्यान रहे कोई भी बड़ी रकम किसी को उधार न दें, इस साल कोई नई जमीन या संपत्ति न खरीदें, इस साल सोना चांदी खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा, धन की बचत करें और अनावश्यक कोई खर्चा न करें।
नौकरी करने वालों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि आपके बॉस से आपकी बहस हो जाए। आपका मन कार्यस्थल में ऊब सकता है। नौकरी ना छोड़ें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें इस साल नौकरी प्राप्त होगी।
आपको इस साल किसी न किसी बात का तनाव बना रहेगा। आपको भविष्य की ज्यादा चिंता होगी और इसी का स्ट्रेस आपको परेशान करेगा। आपको अपनी सेहत के बारे में सोचाना चाहिए और ताजा फलों के जूस का सेवन करें। हर रोज आपको 15 मिनट मेडिटेशन करना चाहिए।
विद्यार्थियों का मन इस वर्ष पढ़ाई में नहीं लगेगा, मगर जैसे-जैसे साल बीतेगा आपका मन बदलेगा और सकारात्मक ऊर्जा से भर जाएगा।
तुला
यह वर्ष पारिवारिक दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। आपको अपने परिवार से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पूरे साल आप पारिवारिक समारोह में व्यस्त रहेंगे। हालांकि यह वर्ष आपके लिए बहुत सारे खर्चे लेकर भी आएगा। परंतु धन संपदा में भी वृद्धि होगी। आपके वैवाहिक जीवन में इस वर्ष उतार-चढ़ाव भी आएंगे परंतु रिश्ते में प्रेम बना रहेगा। अविवाहित लोग इस साल विवाह बंधन में बंध सकते हैं। यदि आपकी संतान विवाह योग्य है तो उनका विवाह संस्कार भी हो सकता है, नव विवाहित इस साल कंसीव कर सकती हैं।
व्यापार के दृष्टिकोण से यह वर्ष ठीक रहेगा। आपको मेहनत और प्रयास करने होंगे। आपके काम काज में वृद्धि होगी। आप व्यापार के हिसाब से कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए मई तक का समय प्रतिकूल रहेगा, भूल कर भी किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह साल मिला-जुला रहेगा, कभी अचानक से उन्नति तो कभी अचानक से संघर्ष करना पड़ सकता है। शुरुआत के कुछ महीने डिप्रेसन और तनाव से भरे रहेंगे, जून और जुलाई महीने का समय आपके लिए इस साल सबसे अच्छा समय रहेगा।
स्वास्थ्य को लेकर इस साल सचेत रहने की जरूरत है। इस साल कोई न कोई छोटी मोटी बीमारी आपको घेरे रहेगी। आपका मोटापा भी बढ़ सकता है। ज्यादा काम के बोझ से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष काफी भाग्यशाली रहेगा। इस साल आपको विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना सच हो सकता है। आप पढ़ाई के साथ-साथ अपने परिवार को धन से भी पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे, इस साल आप नए मित्र भी बनाएंगे।
वृश्चिक
इस साल परिवार पर कोई बड़ी विपदा आ सकती है। कोई शत्रु आपको या आपके परिवार को कोई नुकसान पहुंचा सकता है, इस साल बच्चों पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ भी यह साल मुश्किलों भरा रहेगा, आप अपनी तरफ से अपने रिश्ते को मजबूत बनाने का प्रयास करेंगे। रिश्तों में तनाव और संदेह का माहौल बना रहेगा। आपके पार्टनर का किसीस और केसाथ एक्सट्रा मैरेटियल अफेयर भी हो सकता है। जो लोग सिंगल हैं वो किसी रिश्ते में न आएं, उन्हें रिश्ते में धोखा मिल सकता है।
साल की शुरुआत में व्यापारियों के साथ शुभ नहीं होगा। कारोबारियों को धन हानि का सामना करना पड़ सकता है और निवेश किए धन डूबने की संभावना है, आप कर्ज के बोझ में डूब सकते हैं। व्यापार में चोरी या कोई अन्य दुर्घटना धट सकती हैं। कोई भी काम अगर आप नया शुरू कर रहे हैं, तो आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में शुरू नहीं करें। ये साल आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। आप डिप्रेशन, चिंता और अकेलेपन का शिकार हो सकते हैं। इस साल आप योग और व्यायाम में ज्यादा रुचि लेंगे और अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग भी रहें। ये साल शिक्षा की दृष्टि से छात्रों के लिए मिला जुला साल रहेगा। हालांकि पढ़ाई के प्रति आप रुचि रखेंगे परंतु कभी-कभी एकाग्रता भंग भी हो सकती है। पढ़ाई में मन नहीं लगेगा मगर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का प्रयास निरंतर करेंगे।
धनु
आपका परिवारिक जीवन इस वर्ष शुरुआत में अनुकूल रहेगा। आप काम की व्यस्तता के कारण परिवार पर आधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। आय और आमदनी को बढ़ाने के उद्देश्य से कुछ समय के लिए आपको परिवार से अलग भी रहना पड़ सकता है। आपके जीवन में कोई बड़ा चमत्कार घटित होने वाला है। पति-पत्नी के संबंधों में भी हल्की-फुल्की नोक-झोंक बनी रहेगी। इस साल परिवार के मान सम्मन में वृद्धि होगी। नव दंपत्ति अपने गृहस्थ जीवन की बागडेर बहुत अच्छे से संभालेंगे, आपके रिश्तों में प्रेम का सामंजस्य बना रहेगा, आप एक दूसरे के साथ भरपूर समय बिताएंगे।
व्यापार की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए बहुत ज्यादा फलादाई रहेगा। अगर आपने अपने व्यापार के लिए कहीं से लोन लिया है तो वो भी आपको आसानी से मिल जाएगा। इस साल आप अपने व्यापार का प्रचार करें इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। मई के महीने में आपकेा व्यापार में नुकसान होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए नौकरी बदलने के लिए यह साल अच्छा रहेगा और नौकरी के अच्छे ऑफर भी आपको मिलेंगे। नए करियर की शुरुआत के लिए ये साल अति उत्तम रहेगा।
स्वास्यि की दृष्टि से यह वर्ष मध्यम सुख देने वाला साल रहेगा। जनवरी से मार्च तक कुछ न कुछ छोटी मोटी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगी रहेंगी। शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए आपको डांस क्लास या योग आदि करना चाहिए।
विद्यार्थियों के लिए यह साल चुनौतियों से भरा हुआ रहेगा। इस साल आपको अधिक मेहनत और अधिक प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। अप्रैल के बाद आपका भाग्य चमकेगा।
मकर
वर्ष की शुरआत में व्यस्तता के कारण आप अपने घरवालों को अधिक समय नहीं दे पाएंगे, मगर आपके परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी। आपको अपने भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अप्रैल के बाद वक्त थोड़ा कठिन रह सकता है और शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। पति-पत्नी एक दूसरे को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। आपको अपने साथी से कोई अमूल्य भेंट प्रापत हो सकती है। नवविवाहित दंपत्ति के लिए यह संपूर्ण वष्र प्रेम ऊर्जा से भरा हुआ रहेगा।
आपके व्यापार में पिछले कई समय से जो परेशानियां चल रही थीं, वे धीरे-धीरे दूर हो जाएंगी। इस साल आपको कई बड़े आर्थिक अवसर प्राप्त होंगे। अगर आप किसी नए काम के लिए सोच रहे हैं तो यह वर्ष आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आपको नई नौकरी के ऑफर मिलेंगे। इस साल आपके आत्मविश्वास में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आप खूब मेहनत के साथ अपना काम करेंगे।
इस साल स्वास्थ्य के लिहाज से उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। आपको इस वजह से तनाव रहेगा। इस तनाव का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। मांसपेशियों में दर्द, सिर में दर्द जैसी समस्या हो सकती है।
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष का प्रारंभ कुछ तनाव और समस्या लेकर आ सकता है। आप में सकारात्मक ऊर्जा का संचार रहेगा और आपके आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी होगी।
कुंभ
पारिवारिक दृष्टि के लिहाज से यह वर्ष प्रारंभ से अनुकूल रहेगा। रिश्तेदारों, माता, पिता,भाई और बहनों से भी भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पूरे वर्ष आपके घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा, आपका परिवार भी इस साल धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। आपके दांपत्य जीवन में थोड़ी सी दूरियां अवश्य आ सकती है, परंतु मई के महीने के बाद सब कुछ सौम्य होता हुआ नजर आ रहा है। इस साल घर में बच्चे की किलकारियां गूंज सकती हैं। अविवाहित लोगों के लिए यह साल शुभ रहेगा, इस साल आपकी मांगनी होने की पूरी संभावना है। विवाह होने के संकेत कम हैं।
व्यापारियों के लिए यह साल सामान्य रहेगा। आप अपने व्यापार में वृद्धि के लिए इंवेस्टमेंट अवश्य करेंगे परंतु उनका लाभ ज्यादा नहीं मिलेगा। यह साल आपको परिश्रम और मेहनत ज्यादा और फल कम प्रदान कर सकता है। परंतु निश्चिन्त रहे जाते-जाते यह साल आपको व्यापार वृद्धि के अच्छे अवसर प्रदान कर सकता है। नया काम आरंभ करने के लिए यह साल बहुत ही शुभ है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल काफी मेहनत और प्रयास भरा साल रहेगा। नौकरीपेशा लोग अपनी नौकरी में बड़े फैसले ले पाएंगे। इस साल नई नौकरी भी आपको मिल जाएगी।
स्वास्थ्य की दृष्टि से यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, आप ज्यादा आकर्षित लगेंगे। ज्यादा नकारातम्क भाव मन में न रखें और खुश रहें। विद्यार्थियों के लिए शुरुआत के कुछ महीनें तनाव से भरे रहेंगे। आपको अपनी पढ़ाई में ज्यादा ध्यान देना चाहिए।
मीन
वर्ष का आरंभ ढेर सारी खुशियों को लेकर आएगा। इस साल आपको कष्टों से मुक्ति मिल जाएगी। धन लाभ होगा और यदि आप के घर में कोई परेशानी लंबे समय से चली आ रही हैं तो वह भी दूर हो जाएगी। जमीन ज्यादाद पैतृक संपत्ति का सुख आपको इस साल प्रापत हो सकता है। इस साल आप कोई नया वाहन खरीद पाएंगे। आपको परिवार से आर्थिक मदद मिलेगी। नव दंपत्ति को संतान की प्राप्ति होगी और पार्टनर के साथ आपसी तालमेल सही बैठेगा।
यह साल छोटे व्यापारियों के लिए शुभ फलदायी है। इस साल आप धन की ऊर्जा को आसानी से आकर्षित करेंगे। हालांकि मई और जून के महीने में आमदनी में कमी आ सकती है और कोई बड़ा घाटा हो सकता है। आपके व्यापार के लिए अक्टूबर के महीने से चांदी ही चांदी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल अच्छे परिणाम लेकर आ रहा है। नौकरी बदलने के लिए ये उचित समय है। नौकरी खोजने वालों को इस साल उनकी योग्यता अनुसार नौकरी प्राप्त होगी।
स्वास्थ्य की दृष्टि से पूरा साल आपके लिए अनुकूल है, सिर्फ नवंबर और दिसंबर में कोई छोटी-मोटी चोट लग सकती है। शिक्षा की दृष्टि से यह साल मिला जुला रहेगा और विद्यार्थियां को उतार-चढ़ाव का सामना क रना पड़ेगा।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों