Kartik Month 2023: कार्तिक माह में इन चीजों का दान व्यक्ति को बनाता है धनवान, ज्योतिष से जानें

कार्तिक माह बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना करनी चाहिए। 

Donate Grains on Kartik Month  expert

(kartik month 2023) कार्तिक माह आरंभ हो गया है और यह माह भगवान विष्णु को समर्पित है। इस माह में जो व्यक्ति सच्चे मन और श्रद्धा के साथ भगवान विष्णु की पूजा और दान करता है। उसे जीवन के सभी कष्टों से छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं इस माह में तुलसी, भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करने का विधान है। साथ ही इस माह में माता लक्ष्मी की पूजा करने से अक्षय फल की प्राप्ति हो सकती है।

अब ऐसे में इस माह में किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में जानना जरूरी है।

आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि इस माह में क्या दान करना चाहिए।

कार्तिक मास प्रकाश पर्व और दीपदान के लिए जाना जाता है। इसलिए इस पावन माह में गोसेवा का विशेष महत्व है।

कार्तिक मास में करें दीपदान (Donate Diya in the month of Kartik)

इस मास दीपदान और प्रकाशपर्व के लिए जाना जाता है। इस माह में दीपदान करना बेहद शुभ होता है। इस दौरान ब्रह्म मुहूर्त में उठें और स्नान करने के बाद पवित्र नदी में दीपक जलाकर प्रवाहित करें और भगवान कृष्ण के मंदिर जाकर दीप जलाएं। इससे व्यक्ति की सभी मुरादें पूरी हो सकती है।

कार्तिक मास में अन्न दान जरूर करें (Donate food in the month of Kartik)

कार्तिक मास में अन्न दान अवश्य करना चाहिए। इससे अक्षय फल प्राप्ति हो सकती है और व्यक्ति की सभी मनोकामना भी पूरी हो जाती है। साथ भी जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती है।

इसे जरूर पढ़ें - Kartik Month 2023: सुख-शांति के लिए कार्तिक के महीने में करें ये 5 उपाय

कार्तिक मास में आंवला दान करें (Donate Amla in Kartik month)

amla navmi  xxt

कार्तिक मास में आंवला दान जरूर करना चाहिए। आंवला दान करने से व्यक्ति की मनोकामना पूरी हो सकती है और सभी कष्टों से भी छुटकारा मिल सकता है। इससे भगवान विष्णु के आशीर्वाद की भी प्राप्ति हो सकती है। इसलिए आंवला दान जरूर करें।

कार्तिक मास में तिल का दान करें (Donate sesame seeds in the month of Kartik)

कार्तिक मास में तिल (तिल के उपाय)का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इसे जरूर पढ़ें - दिवाली में पूजा घर की सजावट आर्थिक स्थिति को कर सकती है मजबूत, वास्तु एक्सपर्ट से जानें

कार्तिक मास में ऊनी वस्त्र दान करें (Donate woolen clothes in the month of Kartik)

sweater

कार्तिक मास में ऊनी वस्त्र का दान जरूर करें। इससे व्यक्ति के जीवन में कभी दरिद्रता नहीं आती है और भगवान विष्णु (भगवान विष्णु मंत्र) के साथ-साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP