(Diwali Til Totka 2023) दिवाली जिसे पंचपर्व कहा जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी और भगवान गणेश के साथ-साथ कुबेर देव की पूजा करने का विशेष महत्व है। इससे व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं और शुभ फलो की भी प्राप्ति हो सकती है।
आपको बता दें, इस साल दिवाली दिनांक 12 नवंबर को है। इस दिन कुछ ऐसे ज्योतिष उपाय हैं, जिसे करने से व्यक्ति को सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से दिवाली के दिन तिल के ज्योतिष उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। जिससे शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।
दिवाली के दिन तिल का करें दान (Donate sesame seeds on diwali 2023)
दिवाली के दिन तिल का दान करने से व्यक्ति को ग्रहदोष से छुटकारा मिल सकता है और करियर में आ रही परेशानियां भी दूर हो सकती है।
दिवाली के दिन तिल को जल में बहाएं (Soak sesame seeds in water on Diwali 2023)
अगर आप नजरददोष से छुटकारा पाना चाहते हैं और घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहती है, तो दिवाली के दिन काले तिल को बहते पानी में बहाएं। इससे आपको सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही शुभ फलों की भी प्राप्ति हो सकती है।
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी को चढ़ाएं काले तिल (Offer black sesame seeds to Goddess Lakshmi on Diwali 2023)
दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा में काले तिल चढ़ाएं। इससे आपके करियर में आ रही परेशानियां दूर हो सकती है और सफलता की भी प्राप्ति होती है।
इसे जरूर पढ़ें - Choti Diwali 2023: छोटी दिवाली के दिन करें ये ज्योतिष उपाय, सभी परेशानियों से मिल सकता है छुटकारा
दिवाली के दिन तिल के तेल का दीपक जलाएं (Sesame oil Diya on Diwali 2023)
दिवाली के दिन शनिदेव के मंदिर जाएं और काले तिल के तेल का दीपक शनिदेव (शनिदेव मंत्र) के सामने जलाएं। इससे आपको शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है और शुभ परिणाम भी मिलने लग सकते हैं।
दिवाली के दिन काले तिल के लड्डू का लगाएं भोग (Offer black sesame laddus on Diwali 2023)
दिवाली के दिन काले तील के लड्डू बनाएं और माता लक्ष्मी और भगवान गणेश (भगवान गणेश मंत्र) को भोग लगाएं। इससे आपको कभी किसी मुसीबत का सामना नहीं करना पड़ेगा और शुभ परिणाम भी मिलने लग जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Diwali 2023 Upay: इस दिवाली करें ये 10 महाउपाय, धन-धान्य से भर जाएगा घर
दिवाली के दिन काले तिल के तेल का करें दान (Donate black sesame oil on Diwali 2023)
दिवाली के दिन काले तिल का तेल का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। इससे शनिदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी भी बेहद प्रसन्न होती हैं और व्यक्ति का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
दिवाली के दिन काले तिल के इन उपायों को आजमाएं और अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों