सभी के जीवन में अच्छे और बुरे दिन आ सकते हैं, मगर परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यदि संतुलित व्यवहार रखा जाए और अपने लक्ष्य पर ध्यान हो, तो बुरे से बुरे वक्त को भी आसानी से टाला जा सकता है। आज का दिन भी कुछ राशि के जातकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। खासतौर पर अपने करियर को लेकर कुछ जातकों को आज चुनौतियों का सामना करना होगा, वहीं कुछ के लिए आर्थिक दृष्टि से आजका दिन बहुत अच्छा नहीं रहने वाला है। आपने जो भी योजनाएं बनाई हैं, उसी पर आगे बढ़ें। पंडित सौरभ त्रिपाठी द्वारा की गई भविष्यवाणियों को इस राशिफल में पढ़ें।
आज का राशिफल - मेष राशि
आज आप अपनी बातों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत कर पाएंगे और लोग आपको ध्यानपूर्वक सुनेंगे। यदि कोई काम पहले रुका हुआ था, तो उसे आज पूरा करने का अनुकूल समय है। पारिवारिक रिश्तों में सुधार होगा, जिससे आपकी मानसिक स्थिति बेहतर होगी। सकारात्मक ऊर्जा के कारण आपको कार्यों में भी सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: हल्का हरा
शुभ अंक: 5
उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
आज का राशिफल - वृषभ राशि
आर्थिक एवं पारिवारिक मामलों में आज शुभ संकेत प्राप्त होंगे। पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है जिससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और पारिवारिक वातावरण संतुलित रहेगा। कोई महत्वपूर्ण कार्य जो स्थिरता ला सकता है, उसे पूरा करने का आज सही समय है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 6
उपाय: हरे मूंग का दान करें।वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मिथुन राशि
आपकी अच्छी योजना के कारण दिन लाभदायक साबित होगा। व्यापार या कामकाज में नई योजनाओं को लागू करने का सही समय है। यदि आप नए प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं, तो आज के दिन शुरुआत करके लाभ उठा सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 3
उपाय: तुलसी श्री विष्णु को अर्पित करें।मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कर्क राशि
आज मानसिक स्थिति थोड़ी अस्थिर हो सकती है। भावनाओं को काबू में रखना आवश्यक है, वरना कोई गलत निर्णय लिया जा सकता है। कुछ समय के लिए ध्यान, मौन या साधना जैसी गतिविधियां करें। इससे मानसिक शांति मिलेगी।
शुभ रंग: मोती जैसा सफेद
शुभ अंक: 2
उपाय: श्री गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - सिंह राशि
आज आपके सोच-समझकर लिए गए निर्णय फलदायक रहेंगे। कार्यस्थल में आत्मविश्वास और मानसिक स्पष्टता बनी रहेगी, जिससे सहयोगियों और आसपास के लोग आपकी सराहना करेंगे।
शुभ रंग: सुनहरा
शुभ अंक: 1
उपाय: गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कन्या राशि
आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। यदि आप किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत की सोच रहे हैं, तो यह समय बहुत अनुकूल है। मेहनत और योग्यता से आप सभी को प्रभावित करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
उपाय: दुर्गा सप्तशती का एक अध्याय पढ़ें।कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - तुला राशि
संवाद में सामंजस्य बनाए रखने का आज विशेष महत्व रहेगा। मित्रों या सहयोगियों के साथ मिलकर काम करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। व्यापार में वृद्धि की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 7
उपाय: हरे फल का दान करें।तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - वृश्चिक राशि
आपकी रचनात्मकता आज किसी कला, लेखन या संगीत संबंधी कार्य में लाभदायक साबित हो सकती है। कल्पनाशक्ति और सृजनात्मक दृष्टिकोण से आपको कार्यक्षेत्र एवं व्यक्तिगत जीवन दोनों में नया दृष्टिकोण मिलेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 8
उपाय: गायत्री मंत्र का जाप करें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - धनु राशि
आज आपका ध्यान शिक्षा, विद्या और विदेश से जुड़ी योजनाओं पर केन्द्रित रहेगा। किसी गुरु या मार्गदर्शक से सहयोग मिलने की संभावना है, जो आपकी योजनाओं को गति दे सकता है। सीखने और अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए आज का दिन अनुकूल है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3
उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मकर राशि
आज कार्यक्षेत्र में सुधार के संकेत हैं पर दिन व्यस्त रहेगा। परिश्रम से आप संतोषजनक परिणाम हासिल कर सकते हैं। हालांकि नौकरी से संबंधित चिंता हो सकती है। इस स्थिति में स्थिरता बनाए रखने पर ध्यान दें, परिणामस्वरूप सफलता मिलेगी।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8
उपाय: दुर्वा से श्री गणेश जी को श्रृंगार करें।मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - कुंभ राशि
आज आपकी बौद्धिक क्षमता ऊंचे स्तर पर रहेगी। किसी खास प्रोजेक्ट में सफलता मिलने की उम्मीद है। आपके विचार स्पष्ट और व्यावहारिक रहेंगे, जिससे आप अपने लक्ष्यों को पूरा कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 5
उपाय: श्री गणेश जी को हरे वस्त्र अर्पित करें।कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आज का राशिफल - मीन राशि
आज मानसिक शांति और भक्ति का प्रभाव आपको संतुलित रखेगा। ध्यान और पूजा से तनाव दूर होगा। किसी लंबित समस्या का समाधान अचानक मिल सकता है। आपकी आंतरिक शक्ति और स्थिरता आपको राहत देगी। हालांकि, नौकरी को लेकर कुछ चिंता रह सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 2
उपाय: श्री गणपति के 108 नामों का जाप करें।मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें
आपका इस राशिफल से जुड़ा कोई भी सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं। आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों