Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: सिंह से लेकर कुंभ तक, आज ये 3 राशियां रहेंगी सबसे ज्यादा लकी, एक क्लिक में जानें अपने राशिफल के बारे में

Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: नक्षत्र में सभी राशियों का महत्व होता है। अगर आप भी अपने भविष्य को लेकर परेशान रहती है, तो आइए एक्सपर्ट से जानते हैं कि आज का दिन किन राशियों के लिए अच्छा और बुरा रहने वाला है। 
image

Aaj Ka Rashifal 27 July 2025: आज रविवार है और रविवार भगवान सूर्य देव का दिन माना जाता है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। रविवार का दिन भले ही छुट्टी वाला दिन होता है, लेकिन लगभग हर कोई यह जानना चाहता है कि आज के दिन सूर्य देव का आशीर्वाद मिलेगा या नहीं? पारिवारिक रिश्ता कैसे करने वाला है, तबियत कैसी रहने वाली है, आज धन का लाभ होगा या नहीं? ऐसे में अगर आप भी अपने राशिफल को लेकर परेशान रहते हैं, तो इस आर्टिकल में एक्सपर्ट पंडित सौरभ त्रिपाठी सभी 12 राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

आज का राशिफल - मेष राशि

मेष राशि के जातकों का आज के दिन आत्मविश्वास हाई रहने वाला है। आत्मविश्वास के साथ अगर कोई काम करते हैं, तो काम बन सकता है। हालांकि, काम के बीच में आपको अहंकार से बचना चाहिए, नहीं तो काम बिगड़ भी सकते हैं। आज के दिन पिता जी से यहां किसी बड़े से सहयोग मिलग सकता है। निर्णय लेने से पहले विचार करें। मेष दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिव को कर्पूर व लाल पुष्प चढ़ाएं 'ॐ भास्कराय नमः' मंत्र बोलें।

आज का राशिफल - वृषभ राशि

27 july 2025 daily horoscope

आज का दिन कामकाजी लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए भी अच्छा दिन रहने वाला है। हो सकता है कि आज किसी यात्रा पर जाना हो। अगर यत्र पर जाते हैं, तो लाभ मिलेगा। आज के दिन परिवार के साथ अच्छा दिन बीतने वाला है। इसलिए परिवार के साथ कुछ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें। वृषभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: सूर्योदय से पूर्व शिवलिंग पर शुद्ध जल चढ़ाकर 'ॐ आदित्याय नमः' मंत्र पढ़ें।

आज का राशिफल - मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। खासकर, राजनीति या पब्लिक रिलेशन वाले लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। मिथुन राशि वाले आज के दिन प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं। प्रभावशाली व्यक्ति से आपको लाभ भी मिल सकता है। बिगड़े काम भी बन सकते हैं। मिथुन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिव को कमलगट्टा अर्पित करें, 'ॐ रवये नमः' मंत्र का 11 बार जाप करें।

आज का राशिफल - कर्क राशि

कर्क राशि वाले आज के दिन भावना से भरे रहेंगे। आज किसी काम के चलते उनका मन भावुक रहने वाला है। अगर आज निर्णय व्यावहारिक तरीके से लेते हैं, तो काम बन सकता है। अगर आप कुछ अधिक भी भावुक हैं, तो फिर आपको आज अपनी मां से बात करनी चाहिए, क्योंकि इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। कर्क दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिवलिंग पर गंगाजल और शहद अर्पित करें, 'ॐ सूर्यनारायणाय नमः' मंत्र बोलें।

आज का राशिफल - सिंह राशि

aaj ka rashifal 27 july 2025 for twelve zodiac signs

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज के दिन सरकारी कार्यों में सफलता मिल सकती है, इसके लिए आपको समझदारी से काम करने की जरूरत है। आज के दिन आपके अंदर नेतृत्व क्षमता निखरेगी। आज आपको पुराने धन का भी हो सकता है। कोई बड़ा काम करने से पहले बड़ों की राय लेना न भूलें। सिंह दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिव को लाल पुष्प और जल अर्पित करें, 'ॐ शिवसूर्याय नमः' मंत्र पढ़ें।

आज का राशिफल - कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन अगर आप कोई भी काम चतुराई से करते हैं, तो फिर आपको लाभ मिल सकता है। आज के दिन अधूरे काम भी बन सकते हैं। आज के दिन सहकर्मियों से तालमेल बढ़ाते हैं, तो आगे चलकर आपको लाभ मिलेगा। कन्या दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: तुलसी व केसर मिश्रित जल से शिवलिंग अभिषेक करें, 'ॐ सवित्रे नमः' जपें।

आज का राशिफल - तुला राशि

तुला राशि वालों को आज मानसिक संतुलन बनाकर रखना चाहिए। अगर मानसिक संतुलन बनाकर रखते हैं, तो बिगड़े काम भी बन सकते हैं। आज के दिन आपको क्रिएटिव कामों में सफलता मिल सकती है। काम के साथ आपको रिश्तों पर भी ध्यान देने की जरूरत है। अगर रिश्ते में पारदर्शिता रखते हैं, तो रिश्ते मजबूत होंगे। तुला दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिव को बेलपत्र और गुलाब अर्पित करें, 'ॐ मित्राय नमः' मंत्र जपें।

आज का राशिफल - वृश्चिक राशि

aaj ka rashifal 27 july 2025

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आज के दिन आपका मन जोश से भरा रहने वाला है। अगर आप जोश का इस्तेमाल सही दिशा में करते हैं, तो फिर आपको सफलता मिल सकती है। आज के दिन काम के साथ-साथ आपको सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। वृश्चिक दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिवलिंग पर गुड़ और जल मिलाकर अर्पित करें, 'ॐ शिवरश्मये नमः' मंत्र पढ़ें।

आज का राशिफल - धनु राशि

धनु राशि वाले जातकों का आज झुकाव आध्यात्मिक की ओर दिखाई दे रहा है। आज के दिन आध्यात्मिक शक्ति ही आपको सफलता दिलाएगी, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज के दिन किसी वरिष्ठ से प्रेरणा मिलेगी, जिसके चलते आपके बिगड़े काम भी बन सकते हैं। आज के दिन विदेश संबंधी कार्यों में प्रगति दिखाई दे रही। धनु दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिव को सूर्यमुखी फूल चढ़ाएं, 'ॐ ज्योतिरूपाय नमः' मंत्र पढ़ें।

आज का राशिफल - मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए धैर्य भी सबसे बड़ी ताकत है। अगर मकर राशि वाले धैर्य और मेहनत से कार्य करते हैं, तो फिर आपको सफलता मिल सकती है। आज के दिन आर्थिक पक्ष अच्छे दिखाई दे रहे हैं। आज आपको धन लाभ भी हो सकता है। आज के दिन मकर राशि वाले परिश्रम के साथ भाग्य भी साथ देगा। मकर दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें, 'ॐ भानवे नमः' मंत्र पढ़ें।

आज का राशिफल - कुंभ राशि

daily horoscope 27 july 2025

आज के दिन कुंभ राशि वालों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपके सोच में गहराई रहने वाली है। कुंभ राशि वाले आज किसी पुराने मित्र से मिल सकते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकता है। आज के दिन कुंभ राशि वालों को परिवार का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका मन खुश रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। कुंभ दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: शिव को कर्पूर व धूप अर्पित करें, 'ॐ दीप्ताय नमः' मंत्र बोलें।

आज का राशिफल - मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप कला के साथ-साथ लेखन, संगीत में रुचि रखते हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। आज के दिन बड़ों से बात करते रहना चाहिए, ताकि मार्गदर्शन प्राप्त हो। मीन राशि वालों को आज के दिन परिवार के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना चाहिए। मीन दैनिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

  • सावन उपाय: पंचामृत से शिव अभिषेक करें, 'ॐ शिवसौरभाय नमः' मंत्र बोलें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image@freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP