संक्रांति का अर्थ है सूर्य का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना। यह एक खगोलीय घटना है जिसका हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है। हर संक्रांति पर स्नान, दान और पूजा-पाठ का विशेष महत्व होता है क्योंकि इस दिन सूर्य देव की स्थिति में परिवर्तन होता है जिसे शुभ माना जाता है। साल में कुल 12 संक्रांतियां आती हैं क्योंकि सूर्य 12 राशियों से होकर गुजरते हैं और हर महीने एक राशि में प्रवेश करते हैं। इनमें से मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इसके अलावा, अब जुलाई में कर्क राशि में सूर्य गोचर होगा जिसे कर्क संक्रांति के रूप में मनाया जाएगा। इस साल कर्क संक्रांति 16 जुलाई, बुधवार को है। यूं तो सूर्य का गोचर शुभ होता है, लेकिन राशि अनुसार इसके कुछ अशुभ परिणाम भी हो सकते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि कर्क राशि में सूर्य गोचर का किन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है।
कर्क संक्रांति 2025 का मेष राशि पर होगा नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर उनके चौथे भाव में होगा, जो सुख, माता, भूमि और भवन का भाव है। इस दौरान आपको घरेलू जीवन में कुछ बदलाव या अशांति देखने को मिल सकती है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
भूमि या भवन से जुड़े मामलों में कुछ बाधाएं आ सकती हैं या निर्णय लेने में परेशानी हो सकती है। आंतरिक सुख में कमी आ सकती है और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने का प्रयास करें।
यह भी पढ़ें:Surya Dev Pujan Vidhi: सौभाग्य प्राप्ति के लिए रविवार के दिन इस विधि से करें सूर्य पूजा
कर्क संक्रांति 2025 का सिंह राशि पर होगा नकारात्मक प्रभाव
सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। जब सूर्य कर्क राशि में गोचर करेंगे तो यह व्यय, हानि और विदेश यात्रा के भाव को प्रभावित करेगा। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर विशेष नियंत्रण रखने की आवश्यकता होगी अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्चों से बचें और धन के लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, खासकर आंखों और हड्डियों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं, लेकिन उसमें सावधानी बरतना जरूरी होगा।
कर्क संक्रांति 2025 का मकर राशि पर होगा नकारात्मक प्रभाव
मकर राशि के लिए सूर्य का यह गोचर उनके सातवें भाव में होगा जो वैवाहिक जीवन और साझेदारी का भाव है। इस अवधि में आपके वैवाहिक जीवन में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी या मतभेद बढ़ सकते हैं इसलिए संवाद पर विशेष ध्यान दें और धैर्य से काम लें। यदि आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो इस दौरान सावधानी बरतें और किसी भी बड़े निवेश या निर्णय को टाल दें।
यह भी पढ़ें:कब सूर्य को जल नहीं चढ़ाना चाहिए?
कर्क संक्रांति 2025 का कुंभ राशि पर होगा नकारात्मक प्रभाव
कुंभ राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर उनके छठे भाव में होगा, जो रोग, शत्रु और ऋण का भाव है। इस दौरान आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें। छोटे-मोटे झगड़े या विवाद बढ़ सकते हैं इसलिए वाद-विवाद से दूर रहें। कर्ज लेने या देने से बचें क्योंकि इससे समस्याएं बढ़ सकती हैं। शत्रुओं से सावधान रहें और किसी भी तरह के कानूनी पचड़ों से दूर रहने की कोशिश करें।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों