ज्योतिष शास्त्र में मेष राशि पहली राशि है और इसका स्वामी मंगल ग्रह है। यह अग्नि तत्व की राशि है, जो मेष राशि के जातकों के व्यक्तित्व में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। ये बेहद ऊर्जावान और उत्साही होते हैं। किसी भी नए काम को शुरू करने में ये हिचकिचाते नहीं और पूरी लगन से उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस राशि के जातक चुनौतियों से डरने के बजाय ये उनका सामना करना पसंद करते हैं। मेष राशि के जातक कोई भी काम शुरू कर लें तो वह उसमें सफल जरूर होते हैं। अब ऐसे में इस राशि की महिलाओं को किस धातु का पेंडेंट पहनने से भाग्योदय हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि वालों के लिए सोना बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, और मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल हैं। सोना पहनने से मंगल के नकारात्मक प्रभावों को कम करने में मदद मिल सकती है। मेष राशि के जातक वैसे भी साहसी होते हैं, और सोना पहनने से उनका आत्मविश्वास और बहादुरी बढ़ सकती है। सोना धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला माना जाता है, जिससे मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है। यदि आपकी कुंडली में गुरु या सूर्य कमजोर हैं, तो सोना पहनने से उन्हें बल मिल सकता है, जिससे भाग्य और यश में वृद्धि होती है। सोने की चेन गले में पहनना से बृहस्पति की अनुकूलता बनी रहती है।
इसे जरूर पढ़ें - Aries Zodiac Horoscope 2025: साल 2025 में मेष राशि के लिए कैसा रहेगा करियर, स्वास्थ्य और वैवाहिक जीवन? वार्षिक राशिफल में जानें
मेष राशि के जातकों के लिए सोना पहनना शुभ माना जाता है। इससे उन्हें भाग्य का साथ मिलता है और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलती है।
अनामिका उंगली में सोना पहनना शुभ होता है। इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहता है।
मध्यमा उंगली में सोना पहनना अशुभ माना जाता है क्योंकि यह शनि ग्रह की उंगली है और इससे नकारात्मक प्रभाव हो सकते हैं।
सोना धारण करने से पहले उसे गंगाजल या कच्चे दूध से शुद्ध करना चाहिए।
सोने का संबंध बृहस्पति ग्रह से है, इसलिए इसे पवित्र बनाए रखें। सोना पहनकर शराब या मांसाहार का सेवन नहीं करना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - अगर आपकी राशि है मेष, तो पहनें इस रंग का जोड़ा
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।