कामिका एकादशी मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित है, लेकिन इस दिन उनके बाल रूप, लड्डू गोपाल की पूजा का भी विशेष महत्व है। लड्डू गोपाल भगवान कृष्ण का अत्यंत प्रिय और दुलारा स्वरूप है, जिनकी सेवा और पूजा से भक्तों को प्रेम और असीम शांति मिलती है। कामिका एकादशी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा करने से कई गुना अधिक फल प्राप्त होता है। अब ऐसे में जो व्रती महिलाएं कामिका एकादशी के दिन लड्डू गोपाल की पूजा कर रही हैं, उन्हें किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। भगवान विष्णु को पीला रंग अत्यंत प्रिय है। ज्योतिष के अनुसार, पीला रंग बृहस्पति ग्रह से संबंधित है, जो ज्ञान, समृद्धि और शुभता का प्रतीक है। इसलिए पीले लड्डू का भोग लगाना भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का एक प्रभावी तरीका माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो पीले लड्डू को भोग लगाने से लाभ हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कामिका एकादशी के दिन भगवान विष्णु को पंजीरी का भोग लगाने से वे अत्यंत प्रसन्न होते हैं। उनकी कृपा से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और कभी दरिद्रता नहीं आती है। एकादशी का व्रत वैसे भी पापों का नाश करने वाला और पुण्य फल प्रदान करने वाला माना जाता है। भगवान विष्णु को प्रिय भोग लगाने से इस व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। पंजीरी एक सात्विक और शुद्ध प्रसाद है, जिसे श्रद्धा से अर्पित करने पर विशेष पुण्य मिलता है। ऐसी मान्यता है कि पंजीरी का भोग लगाने से घर में कभी पैसों की कमी नहीं आती और धन-धान्य से घर भरा रहता है।
इसे जरूर पढ़ें - Kamika Ekadashi Kab Hai 2025: कब है सावन की कामिका एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
कामिका एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है। केसर खीर एक पवित्र प्रसाद माना जाता है, जो भगवान को अत्यंत प्रिय है। इसे भक्ति भाव से अर्पित करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं। भगवान विष्णु को धन और समृद्धि का दाता भी माना जाता है। कामिका एकादशी पर केसर खीर का भोग लगाने से घर में सुख-समृद्धि और धन-धान्य की वृद्धि होती है। ऐसा कहा जाता है कि लड्डू गोपाल को केसर खीर का भोग लगाने से संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है।
इसे जरूर पढ़ें - कामिका एकादशी के दिन जरूर करें इन चीजों का दान, बनी रहेगी सुख-शांति और समृद्धि
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।