सनातन धर्म में कामदा एकादशी का व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप श्रीहरि की पूजा करने से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी हो सकती है और जीवन में आ रही समस्याएं दूर हो सकती है। आपको बता दें, कामदा एकादशी यानी कि इच्छाओं का पूर्ति करने वाला व्रत। इसलिए इस दिन आप विधिवत रूप से भगवान विष्णु की पूजा करें। अब ऐसे में अगर आप इस दिन दान करते हैं तो किन चीजों की दान करने की मनाही होती है। इसके बारे में इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कामदा एकादशी के दिन चमड़े का दान नहीं करना चाहिए । चमड़े में नकारात्मक ऊर्जा होती है, जो दान करने वाले और दान लेने वाले दोनों के लिए अशुभ हो सकती है। एकादशी के दिन सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करने पर ध्यान दिया जाता है, इसलिए नकारात्मक ऊर्जा वाली वस्तुओं से दूर रहना चाहिए। इतना ही नहीं चमड़े की चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा प्राप्ति नहीं होती है। इसलिए इसका दान करने से बचें।
लोहे को ज्योतिष में शनि देव की धातु माना जाता है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन लोहे का दान करने से अशुभ परिणाम मिल सकते हैं। आपको बता दें, एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है और लोहे का संबंध शनिदेव से है। इसलिए इस दिन इसका दान भूलकर भी न करें।
इसे जरूर पढ़ें - Kamada Ekadashi 2025 Date: कब है सभी कामनाओं को पूरा करने वाली कामदा एकादशी? जानें शुभ मुहुर्त और महत्व
एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित एक पवित्र दिन है। हिंदू धर्म में, सफेद, पीले और हल्के रंग शुभता और सकारात्मकता के प्रतीक माने जाते हैं। काला रंग शनि ग्रह से जुड़ा हुआ है। एकादशी का दिन भगवान विष्णु की आराधना का है, और इस दिन शनि ग्रह से संबंधित वस्तुओं का दान करने से बचना चाहिए, खासकर यदि आपकी कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल न हो। इससे व्यक्ति को अशुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - Kamada Ekadashi Bhog 2025: कामदा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्या भोग लगाएं?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- HerZindagi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।