how worship of shyama tulsi different from rama tulsi know signficance

Shyama Tulsi Puja Rules: रामा तुलसी से कैसे अलग है श्याम तुलसी की पूजा? जानें

हिंदू धर्म में तुलसी पूजन का विशेष महत्व है। अब ऐसे में रामा और श्यामा तुलसी की पूजा भी विभिन्न प्रकार से की जाती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-03-26, 11:15 IST

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है। तुलसी को देवी लक्ष्मी का रूप भी माना जाता है। हिंदू धर्म में तुलसी की पूजा का बहुत महत्व है। तुलसी को भगवान विष्णु की प्रिय माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी की पूजा करने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। तुलसी की पूजा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। अब ऐसे में रामा तुलसी और श्यामा तुलसी की पूजा भी विभिन्न तरह से की जाती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि दोनों तुलसी की पूजा किस तरह की जाती है?

रामा तुलसी की पूजा का महत्व

buy-rama-thulasi-plant-plantslive

रामा तुलसी, जिसे उज्ज्वल तुलसी या श्री तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। रामा तुलसी को घर में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। यह तुलसी खुशहाली और शांति लाने के लिए मानी जाती है। तुलसी को भगवान विष्णु की सहधर्मिनी और भक्त माना जाता है। इसलिए, भगवान राम की पूजा में भी तुलसी का उपयोग किया जाता है, जो भगवान विष्णु के अवतार हैं। रामा तुलसी को घर में लगाने से सुख, समृद्धि और खुशहाली आती है। ऐसी मान्यता है कि रामा तुलसी को घर में लगाने से सारे कष्ट दूर होते है। रामा तुलसी की पूजा शुक्रवार के दिन विशेष रूप से करने का विधान है।

श्यामा तुलसी की पूजा का महत्व

shyama

श्यामा तुलसी को भगवान कृष्ण से जुड़ा हुआ माना जाता है, इसलिए इसे कृष्ण तुलसी भी कहा जाता है। श्यामा तुलसी को पवित्रता और शुद्धता का प्रतीक माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा लाती है। ऐसा माना जाता है कि श्यामा तुलसी घर में सुरक्षा और समृद्धि लाती है। वहीं श्यामा तुलसी की पूजा गुरुवार के दिन करने का विधान है।

इसे जरूर पढ़ें -   किन लोगों को तुलसी की पूजा नहीं करनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें क्या है कारण

रामा और श्यामा तुलसी पूजा के नियम

दोनों तुलसी के पौधे को नियमित रूप से जल अर्पण करना चाहिए। लेकिन रविवार, एकादशी और ग्रहण के दिन जल नहीं चढ़ाना चाहिए।
शाम के समय रामा और श्यामा तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाना चाहिए।
रामा तुलसी की परिक्रमा 11 बार लगानी चाहिए और श्यामा तुलसी का पूजा 21 बार लगानी चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें -  तुलसी को बांधें इस रंग का धागा, जानें महत्व और लाभ

रामा तुलसी की पूजा में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करें और श्यामा तुलसी की पूजा में भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप विशेष रूप से करनी चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;