Holi Horoscope 2025: इन 7 राशियों के लिए कुछ खास हो सकता है होली का पर्व, धन लाभ के साथ मिल सकती है नई नौकरी

होली का पर्व रंग और गुलाल का अवसर होने के साथ रिश्तों को पास लाने का समय भी होता है। अगर आप भी इस बारे में विस्तार से जानकारी लेना चाहते हैं कि इस साल आपकी राशि के लिए यह त्योहार कौन से बदलाव ला रहा है तो यहां राशिफल के बारे में पढ़ें।
image

होली का पर्व खुशियों, उमंग और नए अवसरों का प्रतीक माना जाता है। यह अवसर सिर्फ रंगों तक ही सीमित नहीं होता है, बल्कि जीवन में नए बदलावों और सकारात्मक ऊर्जा के संचार का भी समय होता है। इस साल होली पर ग्रहों की चाल और राशियों पर उनके प्रभाव से कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां कुछ राशियों के लिए यह समय करियर में तरक्की, आर्थिक लाभ और नई उपलब्धियों का संकेत दे रहा है, वहीं कुछ लोगों को इस दौरान अपने फैसले सोच-समझकर लेने की जरूरत होगी। ज्योतिष की मानें तो, इस साल होली के त्यौहार पर गुरु, शनि, मंगल और बुध का विशेष प्रभाव बना रहेगा, जो प्रेम संबंधों, धन, सेहत और व्यवसाय से जुड़े मामलों में अहम भूमिका निभाएगा।

यदि आपकी राशि पर ग्रहों की शुभ दृष्टि है, तो यह समय आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। वहीं, जिनके लिए ग्रहों की स्थिति अनुकूल नहीं है, वे कुछ ज्योतिषीय उपाय अपनाकर अपनी जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं। आइए ज्योतिर्विद पंडित रमेश भोजराज द्विवेदी से जानें कि होली का पर्व सभी राशियों के लिए कैसा हो सकता है और इस दौरान आपके जीवन में कौन से बदलाव हो सकते हैं।

मेष राशि

holi horoscope for aries zodiac

मेष राशि वालों के लिए होली का पर्व विशेष रूप से शुभ रहेगा। इस दौरान आपके जीवन के लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं। यदि आप अपनी नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल हो सकता है। जो लोग बिजनेस में हैं उनके लिए समय अच्छा हो सकता है। आपके लिए बिजनेस में कुछ नए अवसर मिलने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा। अगर आप जीवनसाथी की तलाश में हैं तो आपको होली के पर्व के बाद भी कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए इस साल होली का अवसर नए अवसरों से भरा रहेगा। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो शुभ समाचार मिलने की प्रबल संभावना है। जो लोग किसी नए प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे हैं, उन्हें जल्द ही सफलता मिल सकती है। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और धन लाभ के नए स्रोत खुल सकते हैं। बिजनेस की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा, जिससे वित्तीय लाभ की संभावनाएं बढ़ेंगी। कुल मिलाकर, यह त्योहार आपके करियर और आर्थिक प्रगति के लिए सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए इस साल होली का पर्व आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास बढ़ाने वाला होगा। आपके करियर में नई उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। आपको धन के मामले में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी और अगर आप शादी की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छा समय हो सकता है और आप किसी नए रिश्ते में आ सकते है।

कर्क राशि

cancer zodiac sign horoscope

कर्क राशि वालों के लिए होली का पर्व करियर और आर्थिक उन्नति के लिए बेहतर रहेगा। काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। इस दौरान आपके लिए धन लाभ के योग बन सकते हैं और परिवार में कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपके लिए समय अनुकूल हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को इस साल होली के पर्व पर करियर में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। आपके व्यापार में लाभ के योग हैं और इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है और पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

इसे जरूर पढ़ें: Chandra Grahan 2025 Impact on Zodiac Signs: होली के दिन लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, इन 4 राशियों पर पड़ेगा खास असर

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए यह होली का पर्व आर्थिक रूप से लाभकारी हो सकता है। यदि आप कोई बड़ा निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय अनुकूल रहेगा। इस दौरान आपके करियर में उन्नति के योग हैं और व्यापार में भी नए अवसर मिल सकते हैं। हालांकि इस दौरान आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।

तुला राशि

holi horoscope zodiac sign

तुला राशि के जातकों के लिए होली का पर्व शुभ फलदायी हो सकता है। इस दौरान आपको करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और धन लाभ के योग भी बनेंगे। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। अगर आप विवाह की योजना बना रहे हैं तो जल्द ही इसमें सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए इस साल होली के पर्व पर करियर में बदलाव का अवसर मिल सकता है। अगर आप नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की जरूरत है और अनावश्यक खर्चों से बचने की सलाह दी जाती है।

धनु राशि

sagittarius horoscope for holi

धनु राशि के जातकों के लिए यह होली का पर्व सफलता का समय लेकर आ रहा है। आपके कार्यक्षेत्र में किए गए प्रयासों की सराहना होगी और प्रमोशन के योग बन सकते हैं। यदि आप किसी नई नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से भी यह समय शुभ रहेगा। आपको कहीं से धन लाभ के अवसर मिल सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Holi Shree Yantra Vastu Tips 2025: होली से पहले घर में स्थापित करें ये यंत्र, आर्थिक तंगी से मिल सकता है छुटकारा

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए होली का पर्व आर्थिक रूप से बेहद लाभदायक रहने का समय हो सकता है। यदि आप बिजनेस में हैं तो इस दौरान कुछ नए प्रोजेक्ट्स और डील्स से आपको लाभ प्राप्त होगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों के लिए प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। यह समय आपके करियर को नई दिशा देने वाला हो सकता है। इस दौरान आप नई नौकरी का मौका भी पा सकते हैं।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्लेषण और नई योजनाओं के निर्माण का रहेगा। आपके करियर में स्थिरता आएगी और वित्तीय स्थिति बेहतर बनी रहेगी। इस दौरान आपका कोई पुराना कर्ज चुकता हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए होली का पर्व विशेष रूप से शुभ होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और निवेश से आपको लाभ मिलने की संभावना भी है। आपके करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा।

सभी राशियों के लिए समय मिले-जुले संकेत दे रहा है। आप भी इस राशिफल के अनुसार होली के पर्व के समय अपने भविष्य की जानकारी ले सकते हैं। इस अनुमान से आप भविष्य की योजनाएं भी बना सकते हैं।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Images: Meta

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP