february skanda sashti 2025 what bhog should be offered to lord kartikeya to get rid of financial losses

February Skanda Sashti 2025: स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को लगाएं इन चीजों का भोग, दरिद्रता से मिल सकता है छुटकारा

हिंदू धर्म में स्कंद षष्ठी का पर्व भगवान कार्तिकेय को समर्पित है। इस दिन इनकी पूजा करने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकते हैं। अब ऐसे में स्कंद षष्ठी के दिन इन्हें किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2025-01-27, 16:03 IST

स्कंद षष्ठी हिन्दू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है, जो भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना से जुड़ा हुआ है। यह पर्व विशेष रूप से दक्षिण भारत में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान स्कंद, शिव और पार्वती के पुत्र माने जाते हैं और इनकी पूजा विशेष रूप से युद्ध, विजय, और शत्रु नाश के लिए की जाती है। स्कंद को "देवताओं के सेनापति" के रूप में पूजा जाता है, क्योंकि उन्होंने दैत्यों से देवताओं की रक्षा की थी। इतना ही नहीं, इस दिन व्रत रखने और पूजा करने से व्यक्ति के शत्रुओं का नाश होता है और वह विजय प्राप्त करता है। अब ऐसे में स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को किन चीजों का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को लगाएं श्रीखंड का भोग

shrikhand-recipe-1600x900

दक्षिण भारत में, कार्तिकेय को मुरुगन के नाम से जाना जाता है। यहां श्रीखंड का भोग लगाना एक प्राचीन परंपरा है। ऐसा माना जाता है कि श्रीखंड भगवान मुरुगन को प्रसन्न करता है और उनके आशीर्वाद प्राप्त करने का एक माध्यम है। श्रीखंड को शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही कार्तिकेय भगवान को श्रीखंड बेहद प्रिय है।

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को लगाएं पंचमेवा का भोग

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को पंचमेवे का भोग लगाएं। ऐसा कहा जाता है कि पंचमेवे का भोग लगाने से व्यक्ति के सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है और जीवन में आने वाली सभी परेशानियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आप पंचमेवे में मखाना, काजू, किशमिश, बादाम और खजूर आदि अर्पित कर सकते हैं।

इसे जरूर पढ़ें - दक्षिण भारत में ही क्यों होती है भगवान कार्तिकेय की पूजा?

स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय को लगाएं केसर लड्डू का भोग

11-1-2

भगवान कार्तिकेय, जिन्हें युद्ध के देवता के रूप में भी जाना जाता है, हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण देवता हैं। उनकी पूजा करने से शक्ति, विजय और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। केसर को शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसे देवताओं को अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसलिए स्कंद षष्ठी के दिन केसर लड्डू का भोग लगाएं।

इसे जरूर पढ़ें - घर की सुख समृद्धि के लिए भगवान शिव को भूलकर भी न चढ़ाएं ये 10 चीज़ें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;