ekadashi On makar Sankranti 2026

Ekadashi On Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर एकादशी का दुर्लभ संयोग, इन राशियों के शुरू होंगे सुनहरे दिन

जब सूर्य के राशि परिवर्तन और श्री हरि की प्रिय तिथि एकादशी का मिलन होता है तो यह 'हरि-हर' यानी कि भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त कृपा का मार्ग प्रशस्त करता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-07, 15:27 IST

वर्ष 2026 में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर षटतिला एकादशी का आना एक अत्यंत दुर्लभ और मंगलकारी संयोग है। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 'उत्तरायण' की शुरुआत माना जाता है जो देवताओं का दिन कहलाता है। वहीं, एकादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित है। जब सूर्य के राशि परिवर्तन और श्री हरि की प्रिय तिथि एकादशी का मिलन होता है तो यह 'हरि-हर' यानी कि भगवान विष्णु और भगवान शिव की संयुक्त कृपा का मार्ग प्रशस्त करता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान, तिल का दान और भगवान विष्णु की पूजा करने से न केवल पापों का नाश होता है बल्कि पितृ दोषों से भी मुक्ति मिलती है। ग्रहों की यह विशेष स्थिति ब्रह्मांड में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी जिसका सीधा प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। वहीं, वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि एकादशी का मकर संक्रांति पर पड़ना कुछ राशियों के लिए बहुत विशेष लाभ लेकर आएगा। एस एमें आइये जानते हैं इस कि दुर्लभ संयोग से किन राशियों को कौन सा लाभ प्राप्त होगा?

मेष राशि (Aries): करियर में ऊंची उड़ान

मेष राशि के जातकों के लिए यह संयोग दशम भाव में सूर्य के आगमन से बेहद फलदायी रहेगा। लंबे समय से अटके हुए सरकारी काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी की तलाश में हैं या नौकरी बदलना चाहते हैं उन्हें मनचाहा अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी और व्यापार में निवेश के लिए यह सर्वोत्तम समय है।

ekadashi on makar sankranti 2026 brings good luck for these zodiac signs

सिंह राशि (Leo): मान-सम्मान और विजय

सिंह राशि के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं, इसलिए मकर संक्रांति का यह संयोग आपके लिए वरदान समान है। इस दौरान आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा। अगर कोई अदालती मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की पूरी संभावना है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और आप ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। एकादशी का व्रत रखने से आपकी आध्यात्मिक उन्नति होगी और मानसिक शांति बनी रहेगी। 

यह भी पढ़ें- गंगाजल में गुड़ मिलाकर सूर्य भगवान को अर्घ्य देने से क्‍या होता है?

वृश्चिक राशि (Scorpio): धन और सुख-सुविधाओं में वृद्धि

वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय भाग्य के द्वार खोलने वाला है। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। परिवार में सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदारी हो सकती है। एकादशी और संक्रांति के मेल से आपके पराक्रम में वृद्धि होगी जिससे आप कठिन कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध सुधरेंगे और छोटी यात्राओं से धन लाभ होगा।

ekadashi on makar sankranti 2026 effects on these zodiac signs

धनु राशि (Sagittarius): पारिवारिक खुशहाली और लाभ

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर दूसरे भाव में होगा जो वाणी और धन का स्थान है। आपकी बातों का दूसरों पर गहरा प्रभाव पड़ेगा जिससे व्यापारिक सौदे सफल होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। एकादशी के प्रभाव से घर में कलह समाप्त होगी और सुख-शांति का वास होगा। पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं और आकस्मिक धन लाभ के योग बन रहे हैं।

यह भी पढ़ें- कौन हैं भगवान विष्णु की 2 बेटियां? जानें क्यों नहीं होती है इनकी पूजा

मकर राशि (Capricorn): व्यक्तित्व में निखार और नई शुरुआत

चूंकि सूर्य आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए आपके लिए यह समय 'आत्म-साक्षात्कार' का है। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त वृद्धि होगी। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। एकादशी के दिन तिल का दान करना आपके लिए विशेष रूप से लाभकारी रहेगा जिससे शनि और सूर्य दोनों की कृपा प्राप्त होगी। आपके निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और विवाह के इच्छुक जातकों के लिए अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।

;