दशहरा इस साल शनिवार के दिन 12 अक्टूबर को पड़ रहा है। दशहरा के दिन कई शुभ योगों एवं मुहूर्तों का निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों में रावण दहन करना या देखना बहुत उत्तम प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर डालेगा और इन शुभ योगों के दौरान अगर शस्त्र पूजन किया जाए तो यह भी श्रेष्ठ सिद्ध हो सकता है। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं दशहरा के दिन रावण दहन और शस्त्र पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है।
दशहरा 2024 कब है?
पंचांग के अनुसार, अश्विन माह की दशमी तिथि का आरंभ 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 13 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा। यूं तो उदया तिथि के अनुसार, दशहरा 13 तारीख का होना चाहिए लेकिन दशहरा की पूजा दोपहर से शाम के मध्य में होती है। ऐसे में दशहरा 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा।
दशहरा 2024 शुभ योग
दशहरा के दिन श्रवण नक्षत्र का योग बन रहा है। इस दिन श्रवण नक्षत्र सुबह 5 बजकर 25 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन यानी कि 13 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर खत्म होगा। वहीं, इस दिन सर्वार्थ सिद्धि और रवि योग का निर्माण भी हो रहा है। इन तीनों शुभ योगों में किया गया कार्य हमेशा सफल होता है और उससे कई लाभ भी प्राप्त होते हैं।
दशहरा 2024 रावण दहन मुहूर्त
दशहरा के दिन रावण दहन का मुहूर्त 12 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 53 मिनट से शाम 7 बजकर 27 मिनट है। हिन्दू धर्म के अनुसार, सूर्यास्त से लेकर उसके बाद अगले ढाई घंटे के मध्य में रावण दहन करना उत्तम माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि रावण दहन देखने से श्री राम की कृपा मिलती है। व्यक्ति के अवगुण दूर हो जाते हैं और सद्गुणों में वृद्धि होती है।
यह भी पढ़ें:Dussehra 2024: दशहरा के दिन क्यों किया जाता है झाड़ू का दान?
दशहरा 2024 शस्त्र पूजन मुहूर्त
दशहरा के दिन शस्त्र पूजा से पहले शमी के पेड़ की पूजा करने का विधान है। शस्त्र पूजा का मुहूर्त 12 अक्टूबर की दोपहर को 2 बजकर 2 मिनट से शुरू है और 2 बजकर 48 मिनट पर समापन है। यानी कि पूजा के लिए कुल समय है 46 मिनट। अपराहन पूजा का समय दोपहर 1 बजकर 16 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट है। इस अवधि में भी शस्त्र पूजन कर सकते हैं।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दशहरा पर क्या है रावण दहन का शुभ मुहूर्त और कब करें शास्त्र पूजन।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों