दशहरा इस साल 12 अक्टूबर, दिन शनिवार को पड़ रहा है। दशहरा के दिन भगवान श्री राम की पूजा की जाती है। वहीं, पश्चिम बंगाल की ओर इस दिन मां दुर्गा की पूजा का विधान है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में ऐसा बताया गया है कि दशहरा के दिन दसों दिशाएं खुली होती हैं। ऐसे में इस दिन कुछ चीजें जरूर करनी चाहिय तो वहीं, कुछ कामों को करने से बचना चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से।
दशहरा के दिन क्या करें क्या न करें? (Dussehra Ke Din Kya Kare Kya Nahi)
दशहरा के दिन अपने इष्ट देवी-देवताओं की पूजा अवश्य करें और पूजा के दौरान उन्हें अपराजिता के फूल या फिर शमी की पत्तियां अवश्य चढ़ाएं।
दशहरा के दिन रावण दहन देखने अवश्य जाएं। ऐसा माना जाता है कि रावण दहन देखने से व्यक्ति के भीतर की नकारात्मकता कम होने लगती है।
यह भी पढ़ें:Dussehra 2024: दशहरा के दिन क्यों किया जाता है झाड़ू का दान?
दशहरा के दिन रावण दहन के बाद उसकी राख या लकड़ी घर में लेकर अवश्य आएं क्योंकि श्री राम की ऊर्जा से परिपूर्ण मानी जाती हैं ये चीजें।
दशहरा के दिन अगर आपके घर में कोई औजार रखे हैं तो उनकी पूजा अवश्य करें। अस्त्र-शास्त्रों की पूजा करना भी इस दिन बहुत शुभ मानते हैं।
दशहरा के दिन आपके घर में मौजूद विद्या से जुड़ी चीजें जैसे कि कॉपी-किताब आदि की पूजा भी करनी चाहिए। इससे ज्ञान की प्राप्ति होती है।
यह भी पढ़ें:Dussehra 2024: दशहरा के दिन कहां, कितने और कौन से दीये जलाने चाहिए?
दशहरा के दिन झाड़ू का दान करना चाहिए। इससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होने लगता है और मां लक्ष्मी की कृपा बरसनी शुरू हो जाती है।
दशहरा के दिन जो चीजें नहीं करनी चाहिए: तामसिक पदार्थों का सेवन, किसी का अपमान, अपशब्दों का प्रयोग और दसों दिशाओं की पूजा न करना।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर दशहरा के दिन क्या करें और क्या न करें। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों