Karwa Chauth 2023 : करवा चौथ के दिन क्या करें और क्या न करें

करवा चौथ का त्योहार सुहागिन महिलाओं के लिए बहुत शुभ और पवित्र माना जाता है। इस दिन पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं व्रत रखती हैं। 

 
karwa chauth ke din kya na kare

(Karwa Chauth dos and donts) हिंदू धर्म में करवा चौथ का त्योहार का विशेष महत्व बताया गया है। यह पर्व पूर्व पूरे देशभर में अधिकांश हिस्सों में मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रती रखती हैं और पूजा करती हैं। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं सूर्योदय से लेकर सूर्योस्त तक निर्जला व्रत रखती हैं और सोलह श्रृंगार कर पूजा-अर्चना करती हैं।

इस दिन रात को चंद्रोदय के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति को छलनी से देखकर सुहागिन महिलाएं व्रत खोलती हैं। जिससे दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहती हैं और सुख-सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है।

अब ऐसे में करवा चौथ के दिन क्या करना और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं कि करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

करवा चौथ के दिन महिलाएं जरूर करें ये काम (Women must do this work on Karwa Chauth)

karwa chauth updates files

  • करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं पूजा से एक दिन पहले अपने हाथों में मेंहदी लगाएं और सोलह श्रृंगार करें। इससे सौभाग्य, समृद्धि, सुखी वैवाहिक जीवन का प्रतीक माना जाता है।
  • करवा के दिन ब्रह्म मुहूर्त (ब्रह्म मुहू्र्त उपाय) में सरगी जरूर खाएं। बता दें, सरगी एक विशेष थाली होती है। जिसमें विभिन्न तरह के खाद्य पदार्थ होते हैं। ये विवाहित महिलाओं को उनकी सास के द्वारा उपहार दिया जाता है। इसमें मिठी सेवइयां, सूखे मेले, फल, नारियल, जूस, मिठाई शामिल होते हैं।
  • करवा चौथ के दिन लाल रंग का साड़ी पहनना शुभ माना जाता है। इस रंग को विवाह की निशानी मानी जाती है।
  • बहु अपनी सास को बया दें। बया एक तरह का विशेष उपहार है। जिसमें बर्तन, आभूषण सहित अन्य चीजें शामिल होती हैं। बया अरपित करने के दौरान बहु अपनी सास से आशीर्वाद जरूर लें। इससे सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है।

इसे जरूर पढ़ें - कुंडली में चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय

  • करवा चौथ के दिन पारंपरिक तरीके से पूजा करनी चाहिए और चांद को अर्घ्य देने से पहले व्रत कथा अवश्य सुनें। इससे व्रत सफल मानी जाती है।

करवा चौथ के दिन महिलाएं न करें ये काम ( Women should not do this work on Karwa Chauth)

karwa chauth file

  • करवा चौथ के दिन तामसिक भोजन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इससे पाप के भागीदार बन सकते हैं।
  • करवा चौथ के दिन कैची, सुई, और चाकू का गलती से इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे देवी-देवता नाराज हो सकता है और व्रत का फल नहीं मिलता है।

इसे जरूर पढ़ें - Karwa Chauth Vrat Kab Hai 2023: कब है करवा चौथ का व्रत? शुभ मुहूर्त और महत्व समेत जानें चांद निकलने का समय

  • करवा चौथ के दिन सरगी के समय ऑयली चीज खाने से बचें। इससे आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है और व्रत (व्रत नियम)के शुभ फल की भी प्राप्ति नहीं होती है।
  • करवा चौथ के दिन पीले, गुलाबी, हरा और नारंगी रंग की साड़ी न पहनें।

करवा चौथ के दिन व्रती महिलाओं को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit - Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP